एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, “एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में पिछले सप्ताह जोरदार सुधार आया और यह 2.8 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस तेजी की एक प्रमुख वजह उन कारोबारियों की ओर से सोने की दोबारा खरीदारी रही, जिन्होंने पहले कीमतों में गिरावट की उम्मीद में इसे बेचा था।”
उन्होंने कहा कि जिंस बाजार में व्यापक सुधार के साथ कच्चे तेल की कीमतों में भी करीब दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं, खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमतों को फिर गति मिली।
त्रिवेदी ने कहा कि हालांकि, डॉलर सूचकांक के 103.80 के आसपास मजबूत बने रहने, ‘थैंक्सगिविंग’ की लंबी छुट्टी के दौरान विदेशी निवेशकों का निवेश सीमित रहने और जिंस बाजार में बिकवाली के बाद दोबारा खरीदारी बढ़ने से घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा।




