Last Updated:
Apple iPhone 17 पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. ₹82,900 में लॉन्च हुआ यह फोन अब यहां से ₹6,900 तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है. जानिए आईफोन 17 की नई कीमत, बैंक ऑफर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी..
अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐपल फैंस के लिए उनका फेवरेट लेटेस्ट फोन काफी सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है. दरअसल ऐपल का लेटेस्ट फ्लैगशिप आईफोन 17 अब भारत में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है.

लॉन्च के समय इस आईफोन की कीमत ₹82,900 थी, लेकिन अब यह विजय सेल्स की वेबसाइट पर कम कीमत में मिल रहा है. ऐसे ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं रहते, इसलिए जल्दी खरीद लेना फायदेमंद हो सकता है.

आईफोन 17 डील की पूरी जानकारी- ऐपल आईफोन 17 इस समय ₹80,490 में लिस्टेड है, यानी सीधे ₹2,410 की छूट मिल रही है. इसके अलावा, अगर आप HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹4,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस तरह कुल मिलाकर आप करीब ₹6,900 तक की बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आईफोन के फीचर्स की डिटेल के बारे में…

ऐपल आईफोन 17 के स्पेसिफिकेशंस… ऐपल आईफोन 17 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है. ये स्क्रीन 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऐपल A19 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB RAM के साथ मिलकर स्मूद मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग एक्सपीरिएंस देता है.

कैमरे की बात करें तो iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी सेंसर और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसमें मैक्रो फोटोग्राफी का भी सपोर्ट है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी के मामले में भी ये फोन बेहतर है, क्योंकि कंपनी के मुताबिक ये ऐपल आईफोन 16 के मुकाबले लगभग 6 घंटे ज्यादा बैटरी लाइफ देता है, जिससे लंबे समय तक बिना बार-बार चार्ज किए इस्तेमाल किया जा सकता है.





