3 दिग्गज ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग का शेन्जेंन में महामिलन, चीन का सिलिकॉन वैली, वो कर दिखाया जो किसी ने नहीं किया


Trump-Putin-Xi Meet in Shenzhen: यह संभवतः विश्व इतिहास की पहली घटना है जब वर्तमान दुनिया की 3 महाशक्तियों के राष्ट्राध्यक्षों की त्रिपक्षीय वार्ता हो रही है. 19 नवंबर को चीन के शेन्जेंन शहर डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात का गवाब बनेगा. अगर यह वार्ता सफल रही तो दुनिया की दिशा और दशा बदल सकती है. साथ विश्व शांति में याल्टा सम्मेलन साबित हो सकता है. बहरहाल हमारा ये टॉपिक नहीं है. हम आपको शेन्जेंन शहर की ऐसी कहानी बताने वाले हैं जो इससे पहले आपने शायद ही सुनी होगी. हमारा मकसद ये है कि आखिर शेन्जेन शहर सिर्फ 30 साल में इतना फेमस क्यों हो गया जो पहले महज एक मछली पकड़ने वाला गांव था. आज शेन्जेन दुनिया के लिए विकास की वो कहानी है जिसके आगे यूरोप-अमेरिका का भी कोई शहर नहीं टिकता.

चीन का पहला स्पेशनल इकोनोमिक जोन

शेन्जेन दक्षिण चीन सागर के किनारे, पर्ल नदी के मुहाने पर बसा हुआ एक शहर है. 1980 से पहले यह एक छोटा सा गांव था. शेन्जेंन से सटा शहर है हांगकांग जो दुनिया भर के व्यापार और आधुनिकता का केंद्र था लेकिन शेन्जेन छोटा सा झुरमुटों और पोखरों वाला गांव. 1970 के दशक में चीनी नेता देंग शियाओपिंग ने चीन में आर्थिक सुधार की नीति लाई. उसके बाद 1980 में शेन्जेन को चीन का पहला स्पेशल इकोनोमिक जोन घोषित किया. यहां मुक्त व्यापार और विदेशी निवेश को अनुमति दे दी गई. फिर क्या था शेन्जेन महज 3 दशकों में दुनिया के आर्थिक हब का सिरमौर बन गया. शेन्जेन ऐसा औद्योगिक और आर्थिक महानगर में बदल गया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. आज शेन्जेन चीन का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर बन गया है. यहां की आबादी 1.82 करोड़ हो गई है. यानी करीब-करीब दिल्ली जितनी. शेन्जेन में दुनिया का चौथा सबसे व्यस्त कंटेनर बंदरगाह है.

चीन का सिलीकॉन वैली

शेन्जेन चीन का सिलीकॉन वैली है. आधुनिक तकनीक में अमेरिका का सिलिकॉन वैली दुनिया में प्रतिष्ठित है. यहीं से पूरी दुनिया में तकनीकी की नई बयार आती है. इसी नक्शेकदम पर चलकर चीन का सिलिकॉन वैली अब अमेरिका को टक्कर दे रहा है. आज शेन्जेन ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब है. यह शहर लाखों छोटे और बड़े निर्माताओं और सॉफ्टवेयर कंपनियों का हब बना हुआ है. शेन्जेन में हुआवेई, टेंसेंट, डीजेआई और ओप्पो जैसी बड़ी कंपनियों का मुख्यालय है. भारत और चीन के बीच इलेक्ट्रॉनिक कल-पुर्जे, हार्डवेयर और तकनीक के आयात-निर्यात में शेन्जेन प्रमुख भूमिका निभाता है. इस तरह देखा जाए तो शेन्जेन चीन के आर्थिक सुधार और आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा प्रतीक है. यह चीन की निर्यात क्षमता और वैश्विक व्यापार का एक बहुत बड़ा पावरहाउस बन गया है. यह शहर अपनी अत्याधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहनों, ड्राइवरलेस टैक्सी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है.

शेन्जेन से दुनिया भर के सामान ला सकते

शेन्जेन अगर कोई भारतीय जाता है तो वहां से दुनिया भर का सामान ला सकता है. यह दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट है, जहां 20 से ज्यादा बड़ी इमारतों में 30,000 से अधिक वेंडर बैठते हैं. भारत के थोक कारोबारी अक्सर शेन्जेन और पास में ही ग्वांगझू से सामान लाते हैं. शेन्जेन चीन का सबसे बड़ा गोल्ड, डायमंड, मोती और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का थोक बाजार है. भारतीय ज्वेलर्स यहां से ज्वेलरी बनाने की आधुनिक मशीनें, टूल्स और तैयार फैशन ज्वेलरी की सोर्सिंग कर सकते हैं. भारतीय व्यापारी यहां से मोबाइल फोन स्पेयर पार्ट्स, स्क्रीन, बैटरी, चार्जर, डेटा केबल, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, एलईडी लाइट्स बेहद कम दामों पर लाते हैं.

शेन्जेन में घूमने के लिए क्या क्या

शेन्जेन अपनी गगनचुंबी इमारतों के लिए जाना जाता है. यहां का सबसे बड़ा आकर्षण विंडो ऑफ द वर्ल्ड थीम पार्क है. इस पार्क में एफिल टावर, ताजमहल और पिरामिड जैसे दुनिया के 130 से अधिक मशहूर अजूबों के हूबहू मॉडल बने हुए हैं जिसे आप एक ही जगह देख सकते हैं. इसके अलावा, स्प्लेंडिड चाइना फोक विलेज में पूरे चीन के इतिहास, पारंपरिक वास्तुकला और विभिन्न जनजातियों की संस्कृति की जीवंत झलक मिलती है. आधुनिक इंजीनियरिंग और शहर का 360-डिग्री नजारा देखने के लिए पर्यटक 599 मीटर ऊंचे पिंग एन फाइनेंस सेंटर के ऑब्जर्वेशन डेक पर जाते हैं. प्राकृतिक खूबसूरती और सुकून की तलाश करने वालों के लिए समंदर किनारे बसा दामेइशा और शियाओमेइशा बीच एक बेहतरीन ठिकाना है. यहां वाटर स्पोर्ट्स और सुनहरी रेत का अद्भुत आनंद मिलता है. पहाड़ों और हरियाली के बीच बना ओवरसीज चाइनीज टाउन ईस्ट इको-रिसॉर्ट और लियानहुआशान पार्क बेहद खास बने हुए हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp. आपका नाम गोपनीय रखकर हम देंगे जानकारी.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img