4 महीने तक सेविंग कर किन देशों में घूम सकते हैं आप? कम बजट में विदेश घूमने का बनाएं प्लान


Last Updated:

हर महीने थोड़ी बचत करके आप कम बजट में नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड जैसे खूबसूरत देशों की विदेश यात्रा कर सकते हैं. चार महीने की सेविंग से इन देशों की किफायती ट्रिप की योजना बनाई जा सकती है.

विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन कई बार बजट की चिंता के कारण लोग अपनी ट्रिप टालते रहते हैं. उन्हें लगता है कि विदेश यात्रा के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे. हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है. अगर आप अपनी कमाई का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा हर महीने बचाते हैं, तो चार महीने की सेविंग से भी कुछ खूबसूरत देशों की यात्रा की योजना बना सकते हैं. खास बात यह है कि भारत के आसपास कई ऐसे देश हैं, जहां रहने, खाने और घूमने का खर्च अपेक्षाकृत कम है.

मान लीजिए आप हर महीने 5,000 से 10,000 रुपये बचाते हैं, तो चार महीने में आपके पास 20,000 से 40,000 रुपये तक जमा हो सकते हैं. इस बजट में कुछ देशों की छोटी यात्रा की योजना बनाई जा सकती है. हालांकि, टिकट, यात्रा की अवधि और मौसम के हिसाब से खर्च बदल सकता है.

अगर आप पहली बार विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो नेपाल अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर, भक्तपुर दरबार स्क्वायर और पोखरा की खूबसूरत झीलें देखने का मौका मिलता है. भारतीय नागरिकों को नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती. बजट में बस, ट्रेन और फ्लाइट के विकल्पों पर विचार किया जा सकता है. रहने और खाने के लिए भी कई किफायती विकल्प मौजूद हैं. लगभग 20,000 से 30,000 रुपये में 5 से 7 दिन की यात्रा की योजना बनाई जा सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा, भारतीय पर्यटकों को 1,200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस (SDF) देनी होती है. सड़क मार्ग से यात्रा और बजट होमस्टे चुनकर करीब 30,000 से 40,000 रुपये में छोटी ट्रिप की योजना बनाई जा सकती है.

इसके अलावा, भारतीय पर्यटकों को 1,200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस (SDF) देनी होती है. सड़क मार्ग से यात्रा और बजट होमस्टे चुनकर करीब 30,000 से 40,000 रुपये में छोटी ट्रिप की योजना बनाई जा सकती है.

मलेशिया उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो शहरों की रौनक और प्राकृतिक खूबसूरती दोनों का आनंद लेना चाहते हैं. यहां कुआलालंपुर के पेट्रोनास ट्विन टावर्स, बाटू केव्स और लैंगकावी के खूबसूरत समुद्र तट देख सकते हैं. भारतीय नागरिकों को 31 दिसंबर 2026 तक 30 दिनों के पर्यटन प्रवास के लिए वीजा छूट दी गई है. इसके लिए जरूरी डिजिटल आगमन कार्ड (MDAC) की प्रक्रिया भी पूरी करनी होती है. लगभग 35,000 से 45,000 रुपये में बजट ट्रिप की योजना बनाई जा सकती है.

अगर आप समुद्र तट, शॉपिंग और नाइटलाइफ का आनंद लेना चाहते हैं, तो थाईलैंड भी आपकी लिस्ट में हो सकता है. बैंकॉक, पटाया और क्राबी यहां की लोकप्रिय जगहें हैं. यहां स्ट्रीट फूड से लेकर खूबसूरत बीच तक घूमने के कई विकल्प मिलते हैं. भारतीय नागरिकों के लिए फिलहाल 30 दिनों तक वीजा-मुक्त पर्यटन की सुविधा है. यात्रा से पहले Thailand Digital Arrival Card (TDAC) भरना जरूरी है. करीब 40,000 से 50,000 रुपये में छोटी यात्रा का बजट बनाया जा सकता है.

चार महीने में विदेश घूमने के लिए पैसे जमा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी मासिक आय के हिसाब से सेविंग का लक्ष्य तय करें. उदाहरण के लिए, हर महीने 5,000 रुपये बचाने पर चार महीने में 20,000 रुपये और 10,000 रुपये बचाने पर 40,000 रुपये जमा होंगे. इसके बाद फ्लाइट टिकट की कीमत देखें और उसी के हिसाब से देश का चुनाव करें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img