Last Updated:
Rahul Gandhi-Girlfriend in Varsity Restaurant: अपनी मां सोनिया गांधी का आत्मकथा ‘बिलोंगिंग ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी ने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बातें कीं. उन्होंने कहा कि वह कैंब्रिज के वर्सिटी रेस्टोरेंट में अपनी गर्लफ्रेंड को ले गए थे. अब इस रेस्टोरेंट का हर जगह चर्चा है. वास्तव में वर्सिटी रेस्टोरेंट ब्रिटने के कैंब्रिज की शान है. यहीं पर राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात हुई थी. इस रेस्टोरेंट की खासियत हैं जिन्हें जानना दिलचस्प होगा.
कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि उनकी गर्लफ्रेंड थी. अपनी मां सोनिया गांधी का आत्मकथा ‘बिलोंगिंग ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी से अनायास ही इस वाकये का जिक्र हो गया. राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी की पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा है कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के उसी वर्सिटी रेस्टोरेंट में लंच में ले गया जहां मेरी मां और पिता की पहली मुलाकात हुई थी. सोनिया गांधी की किताब के मुताबिक कैंब्रिज के वर्सिटी रेस्टोरेंट में ही पहली बार सोनिया गांधी और राजीव गांधी की एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से मुलाकात हुई थी. Photo : PTI
राहुल गांधी के खुलासे के बाद वर्सिटी रेस्टोरेंट की हर जगह चर्चा है. पहले जानते हैं कैंब्रिज के बारे में. कैंब्रिज ब्रिटेन की राजधानी लंदन शहर से महज 80 किलोमीटर की दूरी पर है. 40 से 50 मिनट में यहां जाया जा सकता है. कैंब्रिज की सबसे खास बात यहां विश्व प्रसिद्ध कैंब्रिज यूनिवर्सिटी का होना है. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पढ़ाई हुई थी. इसके साथ ही इसी यूनिवर्सिटी में जे आर डी टाटा, राजीव गांधी, अमर्त्य सेन और प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने शिक्षा हासिल की थी. यहां कई कॉलेज हैं जिनमें ट्रिनिटी कॉलेज भी शामिल है. इसलिए कैंब्रिज भारतीय के लिए बेहद खास है. Photo : Canva
राहुल गांधी ने जिस रेस्टोरेंट की बात की उसका नाम है वर्सिटी रेस्टोरेंट. दरअसल, कैंब्रिज में द वर्सिटी नाम से एक बेहद पुराना होटल है. इस होटल के सबसे उपर छत पर वर्सिटी रेस्टोरेंट है. यह रेस्टोरेंट बेहद शानदार है. सबसे उपर होने के कारण इस रेस्टोरेंट में चेयर पर बैठकर पूरे कैंब्रिज शहर का 360° मनमोहक नजारा देखा जा सकता है. कैंब्रिज शहर के बीचों-बीच जिस कैम नदी के नाम पर कैंब्रिज पड़ा, यहां से इस नदी को पूरे शबाव में बहते हुए देखा जा सकता है. इस रेस्टोरेंट से सेंट जॉन्स, ट्रिनिटी जीसस और मैग्डलीन कॉलेजों के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं. Photo: thevarsityhotel के इंस्टाग्राम पेज से
Add News18 as
Preferred Source on Google
वर्सिटी रेस्टोरेंट अपने मेहमानों को बेहद सुकून भरा माहौल देता है. एक तरह से देखा जाए इसमें कई तरह के भारतीय व्यंजन परोसे जाते हैं. भारतीय स्टाइल की चाय यहां खासे लोकप्रिय है. वर्सिटी रेस्टोरेंट मुख्य रूप से नॉन-वेज आइटमों के लिए जाना जाता है. यहां पर ड्रिंक भी परोसे जाते हैं. अब बात करते हैं राहुल गांधी द्वारा ऑर्डर किए गए मैन्यू की. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने वहां चिकन चैसर का ऑर्डर दिया लेकिन यकीन मानिए यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं था. उन्होंने कहा कि प्यार में पड़ना हो तो वर्सिटी रेस्तरां जाइए, लेकिन वहां चिकन चैसर कभी मत खाइएगा. Photo: thevarsityhotel के इंस्टाग्राम पेज से
अब बात करते हैं वर्सिटी रेस्टोरेंट के मैन्यू के बारे में. इस रेस्टोरेंट में कई तरह के चिकेन मिलते हैं. यहां ग्रील्ड चिकेन ब्रेस्ट बर्गर 13.50 पौंड में मिलता है. यानी भारतीय रुपयों में यह करीब 1600 रुपये के आसपास हुआ. इसी तरह लाहोरी चिकन करी की कीमत 23.5 पौंड है. चिकेन मिलीनेज यहां 21.5 पौंड में मिल जाएंगे. ग्रिल्ड में यहां कई तरह के चिकेन पकाए जाते हैं. लंच में रोस्टेड नोरफ्लोक हाफ चिकेन 22.5 पौंड में मिल जाएगा. चूकि यहां अधिकांश मेहमान भारतीय भी होते हैं, इसलिए भारतीय स्टाइल के चिकेन की खास मांग रहती है. Photo: thevarsityhotel
खास बात यह है कि वर्सिटी रेस्टोरेंट में भारतीय स्टाइल में कई तरह की वेज सब्जियां भी मिल जाएंगी. जैसे रोस्टेट रोजमैरी पोटैटोज, क्रीम्ड मशरुम पोटैटो, रॉकेट परमीशन सलाद, क्रीम्ड पालक, मैक्रोनी चीज, गार्लिक ब्रेड, ब्रोकली, चिली एंड गार्लिक वाली सब्जियां भी आसानी से मिल जाएगी. कॉकटेल का यह खास प्रबंध रहता है. अधिकांश कॉकटेल वाला पेय 15 पौंड के आसपास होता है. यहां मोजितो भी 14.5 पौंड में मिलता है. एक बोतल पानी की कीमत 5.5 पौड है. कुल मिलाकर बात करें तो अगर वर्सिटी रेस्टोरेंट में आपको दो लोगों के साथ भरपेट नॉन-वेज खाना खाना है तो कम से कम 40 पौंड तो खर्च करने ही होंगे. यानी 5 हजार भारतीय रुपये. Photo: Canva




