आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, CM भगवंत मान समेत इन नेताओं के नाम


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता की ओर से जारी इस घोषणा पत्र पर 31 अक्टूबर की तारीख दर्ज है। पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र और निर्वाचन क्षेत्र संख्या का भी उल्लेख किया है।

पार्टी ने माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की अलग-अलग सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। सूची में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनमें इंदरजीत कौर मान, संतोष कटारिया, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और बलजिंदर कौर के नाम शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार, बटाला विधानसभा सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण सीट से सरवन सिंह धुन को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह, नकोदर सीट से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूया से करमबीर सिंह घुम्मन, उर्मर से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिंपा, चब्बेवाल से ईशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय किशन सिंह रौड़ी और बलाचौर सीट से संतोष कटारिया को चुनाव मैदान में उतारा गया है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img