अगर डील नहीं की तो… इधर ट्रंप की धमकी, उधर खामेनेई ने भी दिखाया तेवर! अब क्या होगा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच डील नहीं हुई तो ईरान के लिए ‘बहुत बुरा दिन’ होगा. ट्रम्प ने साफ कहा कि समझौता नहीं होने पर गंभीर परिणाम होंगे. यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव पहले से बढ़ा हुआ है. वहीं ईरान ने कहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार है. लेकिन अगर उस पर सैन्य कार्रवाई हुई तो वह इसे युद्ध मानेगा. ईरान ने साफ किया कि वह पीछे नहीं हटेगा. अमेरिका और ईरान के बीच हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि क्या बातचीत से हल निकलेगा या तनाव और बढ़ेगा.





