Health Tips: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान…इस ट्रिक से 1 चम्मच देसी घी का करें सेवन, आयुष चिकित्सक का अपनाएं ये टिप्स


Last Updated:

Health Tips: जमुई के आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी ने बताया कि देसी घी का सही उपयोग बुजुर्गों के जोड़ों के दर्द में राहत दे सकता है. हल्दी और अदरक के साथ घी अधिक लाभकारी है. आइये जानते हैं इसके लाभ के बारे में.

ख़बरें फटाफट

जमुई:  बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में जोड़ों का दर्द एक आम समस्या बन जाती है, जिससे चलना-फिरना और दैनिक काम करना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जमुई के आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी (बीएएमएस) बताते हैं कि देसी घी का सही तरीके से इस्तेमाल काफी राहत दे सकता है. उन्होंने बताया कि घी में मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं और जोड़ों की जकड़न को कम करने में सहायक होते हैं. अगर इसे नियमित रूप से सही तरीके से उपयोग किया जाए तो दर्द में धीरे-धीरे सुधार देखा जा सकता है.

मालिश से दूर हो जाएगा दर्द

डॉ. रास बिहारी तिवारी के बताते हैं कि घी से हल्की मालिश करना इसमें बड़ी राहत पहुंचा सकता है. रात में सोने से पहले हल्का गुनगुना देसी घी लेकर दर्द वाले जोड़ों पर धीरे-धीरे मालिश करनी चाहिए. इससे रक्त संचार बेहतर होता है और सूजन कम होने में मदद मिलती है. नियमित मालिश से जोड़ों की अकड़न भी कम होती है और नींद भी बेहतर आती है. दूसरा तरीका है घी का सेवन. सुबह खाली पेट या खाने में एक से दो चम्मच देसी घी का सेवन करने से शरीर को अंदर से पोषण मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं. इससे जोड़ों के दर्द में धीरे-धीरे आराम मिलने लगता है.

अदरख के साथ इस्तेमाल से होगा लाभ

उन्होंने बताया कि घी के साथ हल्दी या अदरक का उपयोग करने से इसका असर और बढ़ जाता है. गर्म दूध में एक चम्मच घी और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पीने से शरीर में सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है. हालांकि उन्होंने यह भी सलाह दी कि जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, वे घी का सेवन सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें. सही खानपान, हल्की एक्सरसाइज और नियमित दिनचर्या के साथ अगर घी का उपयोग किया जाए तो बुजुर्गों के जोड़ों के दर्द को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img