Xiaomi-OPPO के बाद iPhone में भी आएगा Earthquake Alert! Apple से बात कर रहा चीन


Powered by :

Last Updated:

iPhone यूजर्स के लिए जल्द बड़ी राहत मिल सकती है. चीन भूकंप प्रशासन ने पुष्टि की है कि Apple के साथ iOS में आधिकारिक Earthquake Warning सिस्टम को शामिल करने को लेकर बातचीत चल रही है. खास बात ये है कि Xiaomi, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स में ये सुविधा पहले से मौजूद है. आखिर iPhone में अब तक ये फीचर क्यों नहीं था और Apple के साथ बातचीत कहां तक पहुंची है? जानिए पूरी खबर.

ख़बरें फटाफट

अब iPhone में भी आएगा Earthquake Alert! Apple से बात कर रहा चीनZoom

iPhone में आएगा Earthquake Alert! Apple से बात कर रहा चीन.

चीन के भूकंप प्राधिकरण (China Earthquake Administration) ने हाल ही में पुष्टि की है कि वे Apple के साथ बातचीत कर रहे हैं, ताकि आधिकारिक भूकंप पूर्व-चेतावनी प्रणाली (Earthquake Warning System) को iOS में इंटीग्रेट किया जा सके. ये कदम तब उठाया गया जब एक नागरिक ने सुझाव दिया कि अन्य प्रमुख ब्रांडों की तरह हुवेई, शाओमी, ओप्पो और वीवो में पहले से ही सिस्टम लेवल पर ये सुविधा उपलब्ध है, लेकिन आईफोन यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर एपल से संपर्क में है और इस प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास कर रहा है. फिलहाल आईफोन यूजर्स वीचैट मिनी प्रोग्राम के जरिए आधिकारिक अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं. देश में जुलाई 2024 में दुनिया का सबसे बड़ा भूकंप पूर्व-चेतावनी नेटवर्क चालू हुआ था, जिसने पिछले दो वर्षों में 700 से अधिक चेतावनियां जारी की हैं.

वर्तमान स्थिति और बातचीत

चीन भूकंप प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जनता के सुझाव का जवाब देते हुए बताया गया कि चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर एपल कंपनी के साथ सक्रिय रूप से संवाद कर रहा है. लक्ष्य iOS सिस्टम में आधिकारिक भूकंप पूर्व-चेतावनी (Earthquake Warning) जानकारी को जल्द से जल्द शामिल करना है. ये प्रयास 2025 से चल रहा है, जिसमें पहले भी कई दौर की चर्चाएं हुई हैं, लेकिन अभी तक पूरी तरह से इंटीगिरेशन नहीं हो सका है. आईफोन यूजर्स के लिए अभी वैकल्पिक रास्ता वीचैट मिनी प्रोग्राम है, जहां ऑफिशियल अलर्ट आते हैं.

अन्य ब्रांड्स से तुलना

शाओमी, ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड्स ने पहले ही सिस्टम में बिल्ट-इन फीचर के माध्यम से नेशनल अथॉरिटी का अलर्ट सिस्टम उपलब्ध करा दी हैं. आईफोन में ये कमी इसलिए महसूस हो रही है, क्योंकि iOS में सीधे सिस्टम-लेवल इंटीग्रेशन की जरूरत होती है. हाल ही में अगस्त 2026 में सिचुआन के यिबिन में आए 4.7 तीव्रता के भूकंप के दौरान कुछ थर्ड-पार्टी सिस्टम ने गलत 7.7 तीव्रता की चेतावनी भेजी थी, जिससे आधिकारिक चैनलों की महत्ता और स्पष्ट हुई.

सेल ब्रॉडकास्ट और भविष्य की योजना

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक पर आधारित चेतावनियां किसी भी स्मार्टफोन ब्रांड तक पहुंच सकती हैं, क्योंकि ये मोबाइल बेस स्टेशनों के जरिए काम करती हैं. चीन भूकंप प्रशासन उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के साथ मिलकर इस सिस्टम में भूकंप पूर्व-चेतावनी (Earthquake Warning) को शामिल करने पर काम कर रहा है.

About the Author

authorimg

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें





Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img