डोंगरगढ़ में गणेश उत्सव का आगाज़

वर्ष की भांति इस वर्ष भी डोंगरगढ़ शहर में गणेश उत्सव की धूम मच गई है। युवा व्यापारी संघ गणेश उत्सव समिति, सेठ पारा डोंगरगढ़ ने शहर का प्रथम बप्पा आगमन पूरी धूम-धाम और सात्विक वातावरण में संपन्न किया।


आगमन जुलूस: सेठ के आगमन के साथ ही शहर की गलियों में भक्तिमय माहौल छा गया। समिति के समस्त सदस्यगण, शहर के व्यापारी बंधु और बड़ी संख्या में भक्तजन इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे। ढोल-ताशे, भजन-कीर्तन और फूलों की वर्षा के बीच बप्पा का स्वागत किया गया।


व्यवस्थाएँ और उत्साह:

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष गणेश उत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। पंडाल सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विसर्जन प्रक्रिया को लेकर समिति लगातार जुटी हुई है।

शहर में उत्सव का माहौल:
व्यापारी संघ के सेठ के आगमन के बाद से ही डोंगरगढ़ में गणेश उत्सव की तैयारियाँ पूरे हर्ष-उल्लास के साथ शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में विभिन्न समितियाँ भी अपने-अपने पंडालों में बप्पा का स्वागत करेंगी।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img