आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार


मायावती ने तीन राज्यों में चुनाव को बताया अहम

बीएसपी मुखिया मायावती ने एक्स पर लिखा कि सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा का आम चुनाव अब बहुत नजदीक है और ये तीनों ही राज्य, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के ‘बहुजन समाज’ को ‘शोषित से शासक वर्ग’ बनने हेतु उनके आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए बीएसपी पार्टी और बहुजन मूवमेंट के लिए अति-महत्वूपर्ण ही नहीं बल्कि बहुत विशेष भी हैं, जिसको ध्यान में रखकर ही बीएसपी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्टी के समर्थक एवं शुभचिन्तक सभी लोग पूरे तन, मन, धन अर्थात हर प्रकार की कुर्बानी देकर पूरे जी-जान से यहां सत्ता प्राप्ति का अच्छा रिजल्ट लाने की मुहिम/ मिशन में डटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जबकि खासकर विरोधी पार्टियों और जातिवादी तत्वों आदि से ‘बहुजन समाज’, बीएसपी और ‘बहुजन मूवमेंट’ को, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के समय जैसा ही खासकर आरक्षण आदि को लेकर कड़े चैलेन्जों का सामना है, देश की सर्वमान्य अम्बेडकरवादी पार्टी बीएसपी को सर्वसमाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील है और इस क्रम में ‘बहुजन समाज’ के हर अंगों में से खासकर दलित समाज के लोगों को निजी या पारिवारिक स्वार्थ में ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिये जो इसमें बाधा उत्पन्न करे और इतिहास उन्हें माफ ना कर पाए।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img