इस बार ऑरेन्ज नहीं, इस यूनीक कलर के साथ एंट्री कर सकता है नया iPhone 18, होंगे और भी बदलाव


ऐपल की आईफोन 18 प्रो सीरीज में इस बार नए कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉस्मिक ऑरेन्ज की जगह चेरी रेड आ सकता है, जबकि ब्लैक कलर की भी वापसी की चर्चा है.

ऐपल ने पिछले दो सालों से प्रो आईफोन में असली ब्लैक कलर पेश नहीं किया है. मौजूदा मॉडल का कॉस्मिक ऑरेन्ज सबसे अलग दिखने वाला कलर रहा है, लेकिन आईफोन 18 Pro सीरीज के साथ कंपनी इसे हटाने की तैयारी कर सकती है.

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कॉस्मिक ऑरेन्ज की जगह चेरी रेड कलर पेश किया जा सकता है. इसके अलावा ब्लैक वेरिएंट की भी चर्चा है. अगर ऐपल वास्तव में ब्लैक कलर वापस लाता है, तो यह उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो फोन में क्लासिक और ज्यादा प्रीमियम लुक चाहते हैं.

हालांकि, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के कलर ऑप्शन को लेकर अभी काफी कन्फ्यूजन है और ऐपल ने इनमें से किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है.

आईफोन 18 Pro में मिलेगा छोटा Cutout?

इस बार आईफोन 18 Pro सीरीज में डिजाइन को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Face ID के सेंसर को डिस्प्ले के नीचे छिपाया जा सकता है.

इससे मौजूदा डायनेमिक आईलैंड की जगह छोटा पंच होल जैसे Cutout मिलने की संभावना है. हालांकि, Dynamic Island के फीचर्स खत्म नहीं होंगे, बल्कि छोटा Cutout होने के बावजूद उन्हें बरकरार रखा जा सकता है.

स्क्रीन साइज में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. आईफोन 18 Pro में 6.3 इंच और आईफोन 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है.

A20 Pro चिप से बढ़ेगी Performance

दोनों प्रो मॉडल्स में ऐपल का नया A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि यह कंपनी की पहली 2nm प्रोसेस पर आधारित चिप हो सकती है. इससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिल सकता है. ऐपल लॉन्च इवेंट में चिप की Performance और Battery Efficiency पर खास जोर दे सकती है.

भारत में इतनी हो सकती है कीमत

भारत में आईफोन 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,39,900 से ₹1,43,990 के बीच रहने का अनुमान है. वहीं आईफोन 18 Pro Max की कीमत ₹1,54,900 से ₹1,70,000 तक जा सकती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि ये सभी संभावित कीमतें हैं, आधिकारिक नहीं है.

बता दें कि मौजूदा आईफोन 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 थी. भारत में प्री-ऑडर्स करीब 12 सितंबर से शुरू होने और बिक्री 18 या 19 सितंबर के आसपास शुरू होने की उम्मीद है. ऐपल के लॉन्च इवेंट में कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img