Google Pics बनाएगा क्रिएटिव काम आसान, एक ही जगह पर बनाएं, एडिट करें और इस्तेमाल करें इमेज


गूगल ने नया AI-वाला इमेज क्रिएशन और एडिटिंग टूल गूगल पिक्स लॉन्च किया है. यह गूगल वर्कस्पेस के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे यूजर्स डॉक्स और स्लाइड्स के अंदर ही इमेज बना और एडिट कर सकेंगे.

गूगल Pics को एक अलग ऐप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही इसे गूगल Workspace के कुछ ऐप्स में भी इंटीग्रेट किया गया है. इसकी मदद से यूजर्स सिर्फ Prompt लिखकर Poster, Social Media Graphic, Presentation या Marketing के लिए इमेज तैयार कर सकते हैं.

अगर किसी इमेज में सिर्फ एक हिस्से को बदलना है या पूरे Design को सुधारना है, तो गूगल Pics में इसके लिए AI-powered Editing Tools मिलते हैं. इससे यूजर्स को हर छोटे बदलाव के लिए अलग ऐप में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Docs और Slides में सीधे काम करेगा गूगल पिक्स

गूगल Pics की सबसे खास बात इसका गूगल Docs और गूगल Slides के साथ Integration है. यूजर्स अपने Document या Presentation के अंदर ही नई इमेज बना सकते हैं, उसे Edit कर सकते हैं और फिर सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं.

इससे बार-बार इमेज को Download करके दूसरे ऐप में Edit करने और फिर वापस Upload करने की जरूरत कम हो जाएगी. खासतौर पर Visual-heavy Reports, Presentations और मार्केटिंग मटीरियल तैयार करने वाले यूजर्स के लिए यह काफी उपयोगी हो सकता है.

जल्द मिलेगा गूगल Drive Integration

गूगल Pics में जल्द ही गूगल Drive Integration भी जोड़ा जाएगा. इसके बाद यूजर्स Drive में सेव अपनी पुरानी Images और दूसरे Assets को सीधे Pics में ला सकेंगे. इसके बाद किसी मौजूदा इमेज को Edit करना या उसमें बदलाव करके नया Design तैयार करना ज्यादा आसान हो जाएगा. इससे पूरा Creative Workflow गूगल के Ecosystem के अंदर ही रखा जा सकेगा.

Nano Banana AI मॉडल पर आधारित

गूगल Pics को कंपनी के Nano Banana AI Model पर तैयार किया गया है. यह मॉडल सिर्फ नई इमेज बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि मौजूदा इमेज में बदलाव करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.

गूगल का फोकस इस टूल के जरिए Creative काम को आसान और तेज बनाने पर है, ताकि यूजर्स को छोटी-छोटी चीजों के लिए अलग-अलग ऐप्स पर निर्भर न रहना पड़े.

गूगल Pics की Availability

गूगल Pics का Access फिलहाल धीरे-धीरे Rollout किया जा रहा है. यह गूगल AI Pro और गूगल AI Ultra Subscribers के साथ ज्यादातर Business Workspace Users के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. Docs और Slides Integration अभी उपलब्ध है, जबकि गूगल Drive Integration आने वाले हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img