अचार की खुशबू से महकता है ये शहर, कहलाता है भारत का ‘पिकल कैपिटल’, विदेशी भी दीवाने


Last Updated:

India’s Pickle Capital: अचार आमतौर पर घर पर बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक रहा है. लेकिन एक भारत का एक ऐसा शहर भी हैं, जहां के अचार खाने के बाद लोग अपने हाथों से बने अचार का स्वाद भी भूल जाते हैं. इसलिए इस शहर को पिकल कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है. क्या आप जानते हैं ये शहर कौन-सा है?

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारतीय खाने की थाली में अचार का अपना खास स्थान है. चाहे पराठे हों, दाल-चावल या फिर साधारण रोटी-सब्जी, अचार का एक छोटा सा टुकड़ा भी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. आम, नींबू, मिर्च, आंवला और मिक्स अचार जैसे कई प्रकार के अचार भारत के लगभग हर घर में पसंद किए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा शहर भी है जिसे भारत की अचार राजधानी या पिकल कैपिटल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है?

यह शहर न केवल अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां बनने वाले स्वादिष्ट अचारों की वजह से भी दुनियाभर में पहचान रखता है. हर साल यहां हजारों टन अचार तैयार किया जाता है, जिसे भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी भेजा जाता है. आइए जानते हैं इस खास शहर और इसके अचार उद्योग से जुड़ी रोचक बातें.

कौन-सा शहर भारत की अचार राजधानी?
हरियाणा का ऐतिहासिक शहर पानीपत भारत की अचार राजधानी के रूप में जाना जाता है. नई दिल्ली से करीब 95 किलोमीटर दूर स्थित यह शहर अपने हैंडलूम उद्योग के साथ-साथ अचार के बड़े कारोबार के लिए भी मशहूर है. यहां तैयार होने वाले अचार देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं.

पानीपत की शान पचरंगा अचार!
पानीपत को यह पहचान मुख्य रूप से पचरंगा अचार की वजह से मिली. आज यहां से तैयार अचार अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और कई मध्य-पूर्वी देशों सहित 50 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है. पचरंगा अचार की शुरुआत 1925 में हुई थी. भारत विभाजन के बाद धिंगरा परिवार पानीपत आकर बस गया और यहां इस ब्रांड को नई पहचान मिली.

क्या है पचरंगा अचार?
‘पचरंगा’ नाम का अर्थ है ‘पांच रंग’. इसकी पारंपरिक रेसिपी में कच्चा आम, हरी मिर्च, नींबू, आंवला और हींग जैसी पांच मुख्य सामग्री शामिल थीं. मशीनों के इस्तेमाल के बावजूद यहां अचार बनाने में आज भी धूप की अहम भूमिका है. फलों और सब्जियों को बड़े बर्तनों में रखकर प्राकृतिक तरीके से सुखाया और पकाया जाता है.

पानीपत का ये अचार करें ट्राई
पानीपत में कई तरह के अचार तैयार किए जाते हैं. इनमें पचरंगा मिक्स अचार, भरवां लाल और हरी मिर्च का अचार, खट्टा-मीठा नींबू अचार, आंवला अचार और लहसुन का अचार सबसे अधिक लोकप्रिय हैं. इन अचारों का खास स्वाद पारंपरिक मसालों, शुद्ध सरसों के तेल और धूप में पकाने की पुरानी विधि से आता है. स्वाद और परंपरा का यह अनोखा संगम ही पानीपत को भारत की अचार राजधानी के रूप में खास पहचान दिलाता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img