डोंगरगढ़: अभाविप की कार्यकर्ता बहनों ने स्थानीय पुलिस थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनके प्रति आभार जताया।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) श्केसरी नंदन नायक ने कहा कि त्योहारों में घर से दूर कर्तव्य पर डटे पुलिसकर्मियों के लिए बहनों का यह स्नेह नई ऊर्जा देता है; उन्होंने सभी को सुरक्षा और सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में अमन बृज नामदेव, पूर्वा समर्थ, दिव्य किरण सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देश और समाज की सुरक्षा में समर्पित वीर जवानों व पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता के साथ हुआ।





