क्या है चार्जिंग से फोन निकालने का सही तरीका, ज्यादातर लोग करते हैं गलती फिर खराब होता है


Powered by :

Last Updated:

फोन फुल चार्ज होने के बाद केबल को वायर पकड़कर खींचने की आदत आपके चार्जिंग पोर्ट और केबल को नुकसान पहुंचा सकती है. जानिए चार्जर निकालते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए और फोन के चार्जिंग पोर्ट को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का सही तरीका क्या है.

ऑफिस के लिए निकलते समय या रात में नींद से उठने के बाद हम अक्सर फोन 100 प्रतिशत चार्ज होने पर बिस्तर पर लेटे-लेटे ही एक हाथ से चार्जिंग केबल को जोर से खींचकर निकाल देते हैं. जल्दबाजी और आलस में की जाने वाली यह रोज की आदत भले ही बहुत सामान्य लगती हो, लेकिन इससे धीरे-धीरे फोन का चार्जिंग पोर्ट ढीला पड़ सकता है और चार्जिंग केबल या चार्जर भी खराब हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह छोटी-सी गलती आपके फोन और चार्जिंग एक्सेसरीज को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है.

कई लोग चार्जर के मेन प्लास्टिक हेड को पकड़ने के बजाय दूर से ही वायर पकड़कर फोन को अपनी तरफ जोर से खींच लेते हैं. रोजाना इस तरह झटका देने से केबल के अंदर मौजूद बेहद पतली तांबे की तारें टूट सकती हैं. इसके अलावा, पिन के पास से वायर ढीली पड़ने लगती है, जिससे चार्जिंग में दिक्कत के साथ स्पार्किंग का खतरा भी बढ़ सकता है.

केबल को तिरछा या मोड़कर निकालने से फोन के अंदर मौजूद चार्जिंग जैक यानी Type-C / Lightning Port पर गलत दबाव पड़ता है. कुछ ही समय में फोन का चार्जिंग पोर्ट ढीला हो सकता है. इसके बाद चार्जर लगाने पर फोन को थोड़ा हिलाने से चार्जिंग रुकने लगती है और कई बार फोन चार्ज करने के लिए केबल को एक खास एंगल पर पकड़कर रखना पड़ता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फोन से चार्जिंग पिन निकालने के बाद भी दीवार का स्विच बंद किए बिना चार्जर को सॉकेट में ही रात-दिन लगाए रखने की आदत कई लोगों की होती है. स्विच ऑन रहने पर एडैप्टर के इंटरनल सर्किट पर लगातार बिजली का लोड बना रहता है. इससे चार्जर गर्म हो सकता है और समय के साथ उसकी परफॉर्मेंस प्रभावित होने लगती है, जिससे चार्जिंग की स्पीड भी कम हो सकती है.

अगर आप अपने मोबाइल और चार्जर दोनों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो केबल लगाते और निकालते समय कुछ बेहद आसान नियमों का पालन करना जरूरी है. इन छोटी-छोटी सावधानियों को अपनी रोजमर्रा की आदत में शामिल करके आप चार्जिंग पोर्ट और केबल को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रख सकते हैं.

चार्जिंग पूरी होने के बाद एक हाथ से फोन को मजबूती से पकड़ें और दूसरे हाथ से केबल के प्लास्टिक वाले हिस्से यानी Connector Head को पकड़कर पिन को बिल्कुल सीधी दिशा में बाहर निकालें. केबल को कभी भी झटके से, तिरछा करके या सिर्फ वायर खींचकर न निकालें. इससे चार्जिंग पिन और फोन का पोर्ट दोनों सुरक्षित रहेंगे और लंबे समय तक सही तरीके से काम करेंगे.

सबसे पहले फोन से चार्जिंग पिन को सीधा बाहर निकालें. इसके बाद दीवार का स्विच बंद करें और एडाप्टर को दोनों उंगलियों से पकड़कर सावधानी से सॉकेट से निकालकर रख दें. इस आसान नियम को अपनाने से फोन का चार्जिंग पोर्ट ढीला होने से बच सकता है और चार्जर की वायर भी लंबे समय तक अच्छी स्थिति में बनी रह सकती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img