Vivo T5 की लॉन्च डेट कंफर्म, 7,500mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ 2 सितंबर को होगा धमाका


वीवो अपनी T सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने वीवो T5 की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. यह फोन 2 सितंबर को देश में पेश किया जाएगा. कंपनी ने अभी इसकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के जरिए इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है.

फ्लिपकार्ट पर जारी माइक्रोसाइट के मुताबिक, वीवो T5 को 2 सितंबर दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा. फोन दो कलर ऑप्शन- Royal Bronze और Silver Green में आने की पुष्टि हुई है.

लॉन्च के बाद फोन को Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है. हालांकि, इसकी बिक्री कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

वीवो T5 की कीमत कितनी होगी?

वीवो ने अभी T5 की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, सामने आई रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, इसकी कीमत ₹34,999 से ₹49,999 के बीच हो सकती है.

यह कीमत आधिकारिक नहीं है और लॉन्च के समय कंपनी अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से कीमत तय कर सकती है. बैंक और कार्ड ऑफर के चलते शुरुआती बिक्री के दौरान प्रभावी कीमत भी अलग हो सकती है.

120Hz डिस्प्ले और Snapdragon चिपसेट

रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो T5 में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है. स्क्रीन 120Hz के Adaptive Refresh Rate को सपोर्ट कर सकती है और धूप में इसकी पीक ब्राइटनेस 1,250 निट्स तक पहुंचने की उम्मीद है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है. इसे 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है. फोन में OriginOS 6 मिलने की उम्मीद है, जो Android 16 पर आधारित होगा.

7,500mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

वीवो T5 की सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है. लीक्स के मुताबिक, इसमें 7,500mAh की बैटरी दी जाएगी. अगर ऐसा होता है तो फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए खासा आकर्षक हो सकता है.

बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है.

50MP कैमरा के साथ ट्रिपल रियर सेटअप

फोटोग्राफी के लिए वीवो T5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 8MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की बात सामने आई है.

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. फिलहाल वीवो ने फोन के प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी से जुड़ी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ऐसे में इन फीचर्स को फिलहाल संभावित स्पेसिफिकेशन्स के तौर पर ही देखना बेहतर होगा. फोन की कीमत और बाकी जानकारी 2 सितंबर को लॉन्च के दौरान सामने आएगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img