WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो जान लें ये नया अपडेट, Passkey, Password और Unknown Calls में हुआ बड़ा बदलाव


वॉट्सऐप ने यूजर्स के अकाउंट को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए कई नए सिक्योरिटी फीचर्स पेश किए हैं. नए अपडेट के बाद अब यूजर्स एक से ज्यादा Passkey जोड़ सकेंगे. इसके अलावा Two-Step Verification के लिए सिर्फ छह अंकों के PIN की जगह पूरा पासवर्ड सेट करने का ऑप्शन भी मिलेगा.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अनजान नंबरों से आने वाली कॉल में भी ज्यादा जानकारी दिखाई जाएगी.

अब एक से ज्यादा Passkey जोड़ सकेंगे

वॉट्सऐप पर Passkey का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को लॉगइन के दौरान बार-बार वेरिफिकेशन कोड डालने की जरूरत नहीं होती. इसके बजाय फोन के फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या स्क्रीन लॉक की मदद से अकाउंट में साइन इन किया जा सकता है.

अब वॉट्सऐप यूजर्स अपने अकाउंट में एक से ज्यादा Passkey जोड़ पाएंगे. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो एक साथ Android और iOS डिवाइस इस्तेमाल करते हैं.

वॉट्सऐप के मुताबिक, अब तक एक अरब से ज्यादा लोग Passkey बना चुके हैं. नया पीसकी सेट करने के लिए वॉट्सऐप की Settings > Account > Passkeys में जाना होगा.

Two-Step Verification होगा ज्यादा मजबूत

वॉट्सऐप ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन में भी बड़ा बदलाव किया है. अभी तक इस सिक्योरिटी लेयर के लिए यूजर्स को छह अंकों का PIN बनाना पड़ता था. अब इसके बजाय पूरा पासवर्ड बनाने का ऑप्शन दिया जा रहा है.

यूजर अपने पासवर्ड में अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ज्यादा लंबा और कठिन पासवर्ड होने की वजह से इसे किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अनुमान लगाना मुश्किल होगा.

यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास तौर पर मददगार हो सकता है, जो अपने वॉट्सऐप अकाउंट की सुरक्षा के लिए एक्सट्रा सिक्योरिटी लेयर चाहते हैं.

Unknown Calls में मिलेगी ज्यादा जानकारी

वॉट्सऐप ने Android यूजर्स के लिए Unknown Call से जुड़ा एक और काम का बदलाव किया है. अब अगर किसी ऐसे नंबर से कॉल आती है, जो यूजर के कॉन्टैक्ट में सेव नहीं है, तो वॉट्सऐप उसके बारे में ज्यादा जानकारी दिखाएगा.

कॉल आने पर यूजर यह देख सकेगा कि कॉल करने वाला किसी दूसरे देश का नंबर इस्तेमाल कर रहा है या नहीं. इसके अलावा यह भी जानकारी मिल सकती है कि कॉल करने वाले व्यक्ति के साथ यूजर के कोई वॉट्सऐप Groups शेयर करता हैं या नहीं.

इससे यूजर्स को अनजान कॉल रिसीव करने से पहले कुछ संदर्भ मिल जाएगा और वे बेहतर तरीके से तय कर सकेंगे कि कॉल उठानी है या नहीं.

वॉट्सऐप के नए फीचर्स का मकसद अकाउंट लॉगइन को ज्यादा सेफ बनाने के साथ-साथ अनजान लोगों से आने वाले कॉल के मामले में यूजर्स को ज्यादा जानकारी और कंट्रोल देना है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img