Last Updated:
Jared Kushner News: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी कई नीतियों को लेकर अमेरिका में काफी अलोकप्रिय हो चुके हैं. उनकी रेटिंग भी पहले के मुकाबले गिरी है. ईरान जंग की वजह से उनकी छवि को और भी नुकसान पहुंचा है. ऐसे में नवंबर में होने वाला मिड-टर्म इलेक्शन ट्रंप के लिए बेहद अहम हो गया है.
जेयर्ड कुशनर अपने ससुर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अहमद पटेल की भूमिका निभा रहे हैं. (फोटो: AP)
Jared Kushner News: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कई नीतियां ऐसी रही हैं, जिन्हें लोग पसंद नहीं करते हैं. ईरान जंग ने उनकी नापसंदगी के दायरे को और बढ़ा दिया है. इससे उनकी लोकप्रियता में काफी कमी आई है. प्रेसिडेंट ट्रंप को इसका राजनीतिक तौर पर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. दरअसल, नवंबर में अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव होने वाले हैं. यदि डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को इसमें हार का सामना करना पड़ता है तो हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत का आंकड़ा डेमोक्रेट की तरफ झुक सकता है. यह स्थिति ट्रंप सरकार के लिए कतई अच्छी नहीं होगी. मौजूदा हालात को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप के लिए कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की तरह क्राइसिस मैनेजर की भूमिका निभाने वाले उनके दामाद जेयर्ड कुशनर एक्टिव हो गए हैं. हाल में ही कुशनर ने एक टॉप डेमोक्रेट लीडर से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि कुशनर आने वाले समय में ट्रंप सरकार के सामने पेश होने वाली संभावित कठिनाइयों को अभी से ही दूर करने जुगत में यह कदम उठाया है.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें




