Last Updated:
Ranchi Nehargarh Village: झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित नेहलगढ़ गांव है. यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए जाना जाता है. यह स्थान पहाड़ों, जंगलों और हरियाली से घिरा हुआ है, जो इसे प्रकृति प्रेमियों और ध्यान करने वालों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाता है. यहां आने वाले लोग सुकून और शांति का अनुभव कर सकते हैं. आइये जानते हैं इस गांव के बारे में.
नेहलगढ़ गांव रांची-टाटा रोड पर स्थित है. गूगल मैप्स के माध्यम से आप आसानी से पहुंचा जा सकता है. यह गांव अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है. स्थानीय निवासी कमलेश के अनुसार, यहां दिन के समय सुरक्षा का कोई डर नहीं होता, लेकिन शाम 5 बजे से पहले निकल जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि रात में जंगली जानवरों का खतरा हो सकता है.
नेहलगढ़ गांव का जंगल ऐसा है कि उन्हें आप आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां की हरियाली और पहाड़ ऋषिकेश जैसी अनुभूति देते हैं, जहां लोग प्रकृति के करीब आकर शांति महसूस करते हैं. आगंतुक जंगल के बीच बैठकर मैगी पकाने का आनंद ले सकते हैं.
यहां बड़े- बड़े समूहों के लिए रात में बोनफायर का आयोजन किया जा सकता है, हालांकि इसके लिए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. यहां से सूर्यास्त का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए लोग 50 किलोमीटर दूर से भी आते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां जंगल के पास एक तालाब और एक मंदिर भी है, जहां स्थानीय लोग पूजा-अर्चना करते हैं. आगंतुक जंगल के बीच में खाना-पीना बनाकर पिकनिक का आनंद ले सकते हैं.
यह जगह इतनी शांत है कि यहां एक घंटा बिताने से मन और विचार शांत हो जाते हैं. कमलेश बताते हैं कि जो लोग एक बार यहां आते हैं, वे दोबारा इस जगह पर आने के लिए आकर्षित होते हैं.




