बजट कम है तो टेंशन नहीं! ₹20 हजार के अंदर वनप्लस, सैमसंग, मोटोरोला और वीवो के 5G फोन, कौन सा बेस्ट?


आजकल स्मार्टफोन की दुनिया में महंगे फोन ही अच्छे होते हैं, ऐसा सोचना गलत है. 20,000 रुपये से कम बजट में भी कई शानदार 5G फोन उपलब्ध हैं जो अच्छी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले, डिसेट कैमरा और तेज प्रोसेसर देते हैं.

ये फोन रोजमर्रा के काम, गेमिंग, सोशल मीडिया और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी उपयुक्त हैं. यहां कुछ चुनिंदा विकल्प बताए जा रहे हैं जो इस बजट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं.

OnePlus N6x (Rs 18,999):

वनप्लस का यह मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें स्मूथ 120Hz डिस्प्ले है जो स्क्रोलिंग को आसान बनाता है. 7000mAh की बड़ी बैटरी लंबे समय तक चलती है. फोन में 5300mm² का बड़ा कूलिंग सिस्टम है जो गर्म होने से बचाता है.

मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी इसकी खासियत है. जो लोग बैटरी और मजबूती को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए अच्छा विकल्प है.

Nova 2 Pro 5G (Rs 15,999)

यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.4GHz) इसे तेज बनाता है. पीछे 48MP और आगे 13MP कैमरा है.

6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन और 6000mAh बैटरी रोज के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है. कीमत के हिसाब से यह संतुलित विकल्प लगता है.

Motorola Moto g37 Power 5G (Rs 19,598)

मोटोरोला का यह पावरफुल मॉडल 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट देता है. MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज इसे मल्टीटास्किंग में मजबूत बनाते हैं.

50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग उपलब्ध है. बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों में यह मजबूत दावेदार है.

Samsung Galaxy F70e 5G (Rs 16,999)

सैमसंग का यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर इसे संभालता है. 6.74 इंच PLS LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एक्सपीरिएंस देता है.

पीछे 50MP + 2MP कैमरा सेटअप और आगे 8MP कैमरा है. 6000mAh बैटरी लंबे समय तक साथ निभाती है. ब्रांड वैल्यू के साथ यह विश्वसनीय विकल्प है.

वीवो T5 Lite (Rs 9,999)

सबसे किफायती विकल्पों में से एक. 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर आता है. पीछे 50MP + 0.08MP कैमरा और आगे 5MP कैमरा है. 6.74 इंच डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी इसे बजट में भी आकर्षक बनाती है. बुनियादी जरूरतों के लिए अच्छा फोन है.

यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. प्रोसेसर 2.3GHz तक की स्पीड देता है. 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा उपलब्ध है. 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन और 6000mAh बैटरी रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त है.

इन फोनों में से कोई भी चुनते समय अपनी जरूरत देखें- ज्यादा बैटरी चाहिए तो OnePlus N6x या Moto g37 Power, बैलेंस चाहिए तो Nova 2 Pro या Galaxy F70e, और सबसे सस्ता ऑप्शन T5 Lite. खरीदने से पहले ऑफिशियल स्टोर या भरोसेमंद जगह से चेक करें. 20,000 से कम में भी अच्छी परफॉर्मेंस वाले फोन आसानी से मिल जाते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img