आईफोन 18 कब होगा लॉन्च? नई रिपोर्ट में सामने आई तारीख, साथ में आ सकता है पहला फोल्डेबल आईफोन


ऐपल की अगली आईफोन 18 सीरीज को लेकर अब लॉन्च डेट से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 9 सितंबर 2026 को अपना बड़ा आईफोन लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है. इस इवेंट में आईफोन 18 Pro और आईफोन 18 Pro Max के साथ ऐपल का पहला फोल्डेबल आईफोन भी देखने को मिल सकता है. हालांकि, ऐपल ने अभी तक लॉन्च डेट की ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल का अगला आईफोन इवेंट बुधवार, 9 सितंबर को आयोजित किया जा सकता है. इवेंट की शुरुआत अमेरिका में सुबह 10 बजे पैसिफिक टाइम पर होने की उम्मीद है. इसे Cupertino स्थित ऐपल के Steve Jobs Theater में आयोजित किया जा सकता है.

इससे पहले 8 सितंबर की तारीख को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई थी, लेकिन नई जानकारी में 9 सितंबर को ज्यादा संभावित बताया गया है. इसकी एक वजह यह भी है कि अमेरिका में 7 सितंबर को Labor Day है और ऐपल आमतौर पर इस छुट्टी के तुरंत बाद आईफोन लॉन्च इवेंट आयोजित नहीं करता.

12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं प्री-ऑर्डर

अगर 9 सितंबर की लॉन्च डेट सही साबित होती है, तो आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 Pro Max के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं.

यहां इस बार एक बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐपल आमतौर पर लॉन्च इवेंट के बाद शुक्रवार से प्री-ऑर्डर शुरू करता है. इस साल 11 सितंबर शुक्रवार है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस तारीख को छोड़कर शनिवार, 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू कर सकती है.

18 सितंबर को बिक्री शुरू होने की उम्मीद

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 18 Pro और आईफोन 18 Pro Max की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो सकती है. हालांकि, अलग-अलग देशों में उपलब्धता और शुरुआती स्टॉक अलग हो सकता है.

ऐपल इसी इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी पेश कर सकता है. हालांकि, इसकी बिक्री की तारीख Pro मॉडल्स से अलग हो सकती है, क्योंकि फोल्डेबल फोन की सप्लाई और प्रोडक्शन सीमित रहने की संभावना है.

14 सितंबर को आ सकता है iOS 27

नए आईफोन से पहले ऐपल iOS 27 का अपडेट भी जारी कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 27 को 14 सितंबर को रिलीज किया जा सकता है. खास बात यह है कि ये अपडेट सिर्फ आईफोन 18 सीरीज तक सीमित नहीं रहेगा. iOS 26 को सपोर्ट करने वाले आईफोन को भी नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद है.

फिलहाल 9 सितंबर की तारीख सिर्फ रिपोर्ट पर आधारित है, इसलिए इसे पक्की लॉन्च डेट नहीं माना जा सकता. ऐपल की ओर से आधिकारिक ऐलान आने के बाद ही आईफोन 18 Pro Max के लॉन्च, प्री-ऑर्डर और सेल की तारीखों की पुष्टि होगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img