भारत को खूब पसंद करते हैं अमेरिकन, ट्रंप के फरमानों को आइना दिखा रहा ये सर्वे


होमदुनियाअमेरिका

भारत को खूब पसंद करते हैं अमेरिकन, ट्रंप के फरमानों को आइना दिखा रहा ये सर्वे

Last Updated:

हाल ही में जारी प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भारत की छवि काफी मजबूत बनी हुई है. सर्वे में शामिल 45 अमेरिकियों ने भारत को अच्छा मानते हैं और उनकी राय पॉजिटिव रही है. पूरी दुनिया के लोगों में भारत की छवि काफी अच्छी रही है.

Zoom

दुनिया के कई देशों में भारत की छवि अब भी काफी अच्छी है. लेकिन अमेरिका में पिछले कुछ महीनों में भारत को लेकर लोगों की सोच में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के बावजूद अभी भी बड़ी गिनती में अमेरिकी भारत को पसंद करते हैं. अमेरिका में 45 प्रतिशत लोग अभी भी भारत को पॉजिटिव नजर से देखते हैं, जबकि 50 प्रतिशत लोगों की राय भारत के बारे में नेगेटिव है.

रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स

प्यू रिसर्च सेंटर के नए सर्वे में बताया है कि सबसे दिलचस्प बात यह सामने आई कि भारत को लेकर अमेरिकी जनता की राय राजनीतिक विचारधारा के हिसाब से काफी अलग है. डेमोक्रेट्स और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर झुकाव रखने वाले लोगों में 50 प्रतिशत भारत को पाजिटिव नजर से देखते हैं, जबकि 47 प्रतिशत की राय अलग है.

वहीं रिपब्लिकन और रिपब्लिकन पार्टी की ओर झुकाव रखने वाले अमेरिकियों में सिर्फ 42 प्रतिशत भारत के पक्ष में हैं, जबकि 55 प्रतिशत भारत को अलग नजर से देखते हैं. यानी दोनों राजनीतिक समूहों के बीच 13 प्रतिशत अंकों का अंतर है.

उम्र का भी असर दिखाई देता है. 65 साल या उससे ज्यादा उम्र के 50 प्रतिशत अमेरिकी भारत को पॉजिटिव मानते हैं, जबकि 30 साल से कम उम्र के लोगों में यह आंकड़ा सिर्फ 42 प्रतिशत है.

टैरिफ को लेकर लड़ाई हुई थी शुरू

अगस्त 2025 में ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया. इसके बाद रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत और टैरिफ लगाया गया. कई महीनों के तनाव के बाद फरवरी 2026 में ट्रंप ने भारतीय सामान पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की.

ट्रंप के मुताबिक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस से तेल की खरीद कम करने और अमेरिका से ऊर्जा व तकनीक की खरीद तथा निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई थी. भारत की ओर से अमेरिका में करीब 500 अरब डॉलर के निवेश की योजना की बात भी सामने आई. लेकिन तब तक भारतीय कंपनियां कई महीनों तक ऊंचे शुल्क का सामना कर चुकी थीं.

पूरी दुनिया में भारत की छवि कैसी?

इस सर्वे की सबसे अहम बात है. भारत की छवि दूसरे कई देशों में बेहतर हुई है. साल 2025 की तुलना में ब्रिटेन में भारत की पॉजिटिव छवि 11 प्रतिशत अंक और जर्मनी में 6 प्रतिशत अंक बढ़ी है. श्रीलंका में 79 प्रतिशत और केन्या में 71 प्रतिशत लोगों ने भारत के प्रति पॉजिटिव राय जताई. दुनिया भर में भारत को लेकर औसतन 45 प्रतिशत लोगों की राय पॉजिटिव है, जबकि 41 प्रतिशत की राय नेगेटिव है.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img