106 बार ‘ईरान की हार’ का दावा
उनके अनुसार उनका तरीका ‘विरोधाभासी’ है और ‘भरोसे के लायक नहीं’ है। कोवसारी ने ईरानी ब्रॉडकास्टर ने आगे कहा, “ट्रंप ने 75 बार दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है, जबकि असल में ऐसा नहीं था। उन्होंने 106 बार ‘ईरान की हार’ का दावा किया और 88 बार तेहरान के साथ जल्द ही डील होने का दावा किया।
ट्रंप ने जल्द होर्मुज खुलने का दावा किया
ट्रंप ने एक दिन पहले ही कहा कि ईरान के साथ डील कुछ ही घंटों में हो सकती है, लेकिन तेहरान ने बार-बार वाशिंगटन के साथ सीधी बातचीत से इनकार किया है। इसके बाद फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ईरान को बहुत तगड़ा जवाब मिलेगा और उसके बाद स्ट्रेट खुल जाएगा।”




