आज पहली बार सेल में आया OnePlus N6x, 2.5 दिन चलने वाली बैटरी और ₹1,500 इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठाएं


OnePlus N6x को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था और आज (4 अगस्त) इस फोन को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे वनप्लस के ऑफिशियल स्टोर, अमेज़न इंडिया और बाकी प्लैटफॉर्म पर शुरू होगी. फोन दो वेरिएंट 4जीबी+64जीबी और 4जीबी+128जीबी आता है.

इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत ₹18,999 और 4GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹20,999 रखी गई है. हालांकि कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है.

OnePlus N6x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 2.5 दिन तक चल सकता है. OnePlus के मुताबिक, बैटरी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 1,600 चार्ज साइकल के बाद भी अच्छी हेल्थ बनाए रखे और करीब 6 साल तक बेहतर परफॉर्म करे.

फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रखती है. साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है.

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जो OnePlus N6 में भी इस्तेमाल किया गया था. इसमें 4GB रैम और 13,280mm का बड़ा हीट डिसिपेशन सिस्टम मिलता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होता. यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है.

कैसा है फोन का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं सामने की तरफ 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. वनप्लस ने इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी वापस दिया है, जो आखिरी बार Nord CE3 Lite में देखने को मिला था.

आज जब ज्यादातर कंपनियां इस पोर्ट को हटा चुकी हैं, ऐसे में वायर्ड ईयरफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह एक अच्छी बात है. इसके अलावा फोन में microSD कार्ड का भी सपोर्ट मिलता है.

ये कहना गलत नहीं होगा कि वनप्लस N6x उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और जरूरी फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं. अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा या हाई-एंड परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि भरोसेमंद बैटरी और स्मूद डेली यूज है, तो यह फोन एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img