ट्रंप के ‘अप्रत्यक्ष वार्ता’ वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय बोला- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘अप्रत्यक्ष वार्ता’ वाले दावे को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान ने कहा कि फिलहाल हमारी यूएस से कोई बातचीत नहीं चल रही है। इस बीच यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी प्रवेश द्वार के करीब एक टैंकर ने जहाज के पास धमाके की आवाज सुनी। हालांकि जहाज और उसके क्रू दोनों सुरक्षित बताए गए हैं।

अमेरिका से कोई बातचीत नहीं चल रही

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने साफ कहा, “किसी प्रतिनिधि का स्वागत करने या फिर किसी को बातचीत के लिए भेजने की हमारी कोई योजना नहीं है। फिलहाल हमारी यूएस से कोई बातचीत नहीं चल रही है।” तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में बाघेई ने ये भी दावा किया कि उनकी किसी मध्यस्थ से भी कोई बात नहीं हो रही है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img