Last Updated:
डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर मंडरा रहे 100 परसेंट टैरिफ के खतरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. इन देशों की सूची में भारत भी शामिल है. अब ट्रंप ने इस बिल को लेकर साफ-साफ बताया है कि इस बिल में संशोधन की जरूरत है और इन देशों में ईरान को भी शामिल करने की जरूरत है.
डोनाल्ड ट्रंप ने आज भारत पर 100 फीसदी टैरिफ को लेकर साफ-साफ बताया है.
रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर भी 100 फीसदी टैरिफ का खतरा मंडरा रहा है. अब इस बिल पर डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. रूसी प्रतिबंध बिल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस बिल की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन अगर यह जरूरी है तो टैरिफ वाले देशों की लिस्ट में ईरान को भी डालना जरूरी है.
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इस बिल की जरूरत पड़ेगी लेकिन अगर इसकी जरूरत पड़ती है, तो मैं चाहूंगा कि इसमें सिर्फ ईरान पर प्रतिबंध (सैंक्शन) लगाने की बात न हो, बल्कि उस पर टैरिफ लगाने का भी प्रावधान जोड़ा जाए. मुझे लगता है कि यह जरूरी है और सीनेटर लिंडसे ग्राहम भी यही चाहते थे.”
ट्रंप ने आगे कहा कि इस बिल में संशोधन होना चाहिए, ताकि उन्हें ईरान पर टैरिफ लगाने के लिए और ज्यादा अधिकार मिल सकें.उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिल में यह बदलाव किया जाता है, तो प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में आगे की प्रक्रिया के दौरान इसके पारित होने में कुछ देरी हो सकती है.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें




