Last Updated:
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में होने वाली हर हाई-स्टेक मीटिंग में डोनाल्ड ट्रंप की टेबल एक छोटा सा मॉडल प्लेन जरूर दिखाई देता है. ये कोई साधारण खिलौना नहीं, बल्कि अमेरिका की ताकत का शो-ऑफ है. असल में ये ट्रंप का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वो ब्लिसिटी स्टंट के तौर पर हर विदेशी मेहमान के सामने रखते हैं. ओवल ऑफिस में F-35 और ब्लू एंजल्स जैसे फाइटर जेट्स के मॉडल्स से सजी ये टेबल दुनिया भर के नेताओं पर रौब जमाने और मीडिया का ध्यान खींचने का उनका अनोखा जरिया बनी हुई है.
ट्रंप के ऑफिस में क्यों रखा जाता है मॉडल प्लेन
वॉशिंगटन: जब भी दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज नेता व्हाइट हाउस में बैठते हैं, तो उनके सामने वाली टेबल पर एक खिलौने जैसा दिखने वाला हवाई जहाज जरूर दिखाई देता है. हाई-प्रोफाइल मीटिंग्स के दौरान अक्सर डोनाल्ड ट्रंप के ठीक सामने रखा ये मॉडल कोई साधारण शो-पीस या सजावट का सामान नहीं है, बल्कि अमेरिका की ताकत और कूटनीति का सबसे बड़ा सिंबल बन गया है. ट्रंप इस छोटे से प्लेन के जरिए दुनिया भर के लीडर्स के सामने एक खास मैसेज देते हैं. यहां तक कि व्हाइट हाउस के कैमरा पर्सन को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वो कोई भी फोटो खींचें तो उसमें ये प्लेन जरूर दिखना चाहिए.
ट्रंप के ओवल ऑफिस में रखे ‘खिलौने’ का असली मतलब?
ये मॉडल प्लेन असल में अमेरिका के राष्ट्रपति के उड़ने वाले महल यानी Air Force One के नए डिजाइन का मॉडल है. बताया जाता है कि ट्रंप ने इसे खुद डिजाइन किया है. उन्हें अपनी इस क्रिएशन पर इतना घमंड है कि वो इसे हर विदेशी मेहमान के सामने टेबल पर सजा कर रखते हैं.
इस प्लेन के मॉडल ने अमेरिका में बड़ा राजनीतिक बवाल मचा दिया था. ट्रंप ने एयर फोर्स वन के सालों पुराने क्लासिक नीले और सफेद रंग के डिजाइन को बदलकर अपनी पसंद का गहरा लाल, सफेद और नीला रंग चुना था. ये उनका पर्सनल ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वो हर मीडिया कैमरे के सामने लगातार चमकाना चाहते है.
व्हाइट हाउस की हर हाई-प्रोफाइल मीटिंग का सुपरस्टार!
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में होने वाली हर बड़ी मीटिंग में ट्रंप इस मॉडल को जानबूझकर टेबल के ठीक बीचों-बीच रखवाते है. इजरायल के पीएम नेतन्याहू हों या दुनिया का कोई और बड़ा राष्ट्रध्यक्ष, सबको मीडिया के कैमरों के सामने इस मॉडल के साथ पोज देना ही पड़ता है. ये महज एक खिलौना नहीं, बल्कि ट्रंप की कूटनीति का एक बड़ा जरिया बन चुका था.
क्या मैसेज देना चाहते हैं ट्रंप?
ट्रंप ने बोइंग कंपनी के साथ एयर फोर्स वन के नए बेड़े को लेकर तगड़ा मोलभाव किया था. वो बार-बार मीडिया और वैश्विक नेताओं के सामने इस मॉडल को रखकर ये मैसेज देना चाहते हैं कि उन्होंने अमेरिकी जनता के टैक्स के करोड़ों डॉलर बचाकर एक ऐतिहासिक डील पक्की की है.
ट्रंप ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि ओवल ऑफिस में होने वाली हर मुलाकात की तस्वीरें दुनिया भर की सुर्खियों में छा जाती हैं. टेबल के बीचों-बीच इस मॉडल को रखकर वो पत्रकारों और मीडिया का ध्यान मुख्य कूटनीतिक मुद्दों से हटाकर अपने पसंदीदा ड्रीम प्रोजेक्ट पर खींच लेते हैं.
נפגש כעת בבית הלבן עם ידידי, נשיא ארה״ב דונלד טראמפ 🇮🇱🇺🇸 pic.twitter.com/IGqK52dlwO— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) July 28, 2026




