खड़ी मार्गों के जहाजों के बीमा प्रीमियम में 1,000 प्रतिशत तक का उछाल, अमेरिका ईरान युद्ध से बढ़े जोखिम का असर


समुद्री यात्रा की लागत में बड़ी वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक जोखिम वाले समुद्री मार्गों के लिए बीमा प्रीमियम जहाज के मूल्य के लगभग 0.2-0.5 प्रतिशत से बढ़कर 3-5 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे समुद्री यात्रा की लागत में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि यदि मौजूदा व्यवधान लंबे समय तक जारी रहते हैं, तो भारत के कच्चे तेल के आयात की लागत बढ़ सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि बीमा कुल लॉजिस्टिक्स लागत का केवल एक हिस्सा है, लेकिन युद्ध-जोखिम बीमा की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी भारत में आयातित कच्चे तेल की अंतिम लागत को काफी बढ़ा सकती है, खासकर उन खेपों के लिए जो पश्चिम एशिया से आती हैं या वहां से होकर गुजरती हैं।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img