OxygenOS की छुट्टी! वनप्लस ने ColorOS को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें किन फोन को मिलेगा अपडेट?


वनप्लस ने हाल ही में बड़ा ऐलान किया है कि वह कई देशों में अपने स्मार्टफोन्स में OxygenOS की जगह Oppo का ColorOS देने वाला है. चीन में तो वनप्लस के फोन पहले से ही ColorOS के साथ आते हैं, लेकिन अब यह बदलाव भारत समेत कुछ दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में भी देखने को मिल सकता है.

कंपनी ने अभी तक अपडेट की तारीख नहीं बताई है, लेकिन एक नई लीक में उन वनप्लस फोन्स की लिस्ट सामने आई है, जिन्हें Android 17 बेस्ड ColorOS 17 मिल सकता है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में तीन साल पुराने कुछ स्मार्टफोन भी शामिल हैं.

इन वनप्लस फोन को मिल सकता है ColorOS 17

टिप्स्टर योगेश बरार ने X (पहले Twitter) पर एक लिस्ट शेयर की है. इसके मुताबिक भारत में मौजूद कई वनप्लस स्मार्टफोन्स को ColorOS 17 अपडेट मिल सकता है. लिस्ट में देखें कौन से फोन हैं?

  • वनप्लस फ्लैगशिप फोन
  • वनप्लस 11
  • वनप्लस Open
  • वनप्लस 12
  • वनप्लस 12R
  • वनप्लस 13
  • वनप्लस 13R
  • वनप्लस 13s
  • वनप्लस 15
  • वनप्लस 15R

इनमें वनप्लस 11 भी शामिल है, जिसे साल 2023 में लॉन्च किया गया था. यानी कंपनी पुराने फ्लैगशिप फोन्स को भी नया अपडेट दे सकती है.

Nord सीरीज को भी मिल सकता है अपडेट

सिर्फ फ्लैगशिप ही नहीं, वनप्लस की Nord सीरीज के कई स्मार्टफोन भी इस अपडेट के लिए योग्य बताए जा रहे हैं. इनमें शामिल हैं:

  • वनप्लस Nord 4
  • वनप्लस Nord 5
  • वनप्लस Nord CE 5
  • वनप्लस Nord 6
  • वनप्लस Nord CE 6
  • वनप्लस Nord CE 6 Lite

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसलिए फिलहाल इसे एक लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

OxygenOS की जगह आएगा ColorOS

कुछ दिन पहले वनप्लस ने बताया था कि वह धीरे-धीरे अपने फोन में OxygenOS की जगह ColorOS देने वाला है. यह बदलाव ColorOS 17 अपडेट के साथ शुरू होगा. कंपनी का कहना है कि इससे वनप्लस और ओप्पो के सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म को एक जैसा बनाने में मदद मिलेगी.

अमेरिका और यूरोप में बंद होगा स्मार्टफोन बिजनेस

वनप्लस ने ये भी घोषणा की है कि वह अमेरिका और यूरोप में अपना स्मार्टफोन कारोबार बंद करेगा. हालांकि, जिन लोगों के पास पहले से वनप्लस फोन हैं, उन्हें कंपनी आगे भी सॉफ्टवेयर अपडेट और सपोर्ट देती रहेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस की तरह Realme भी आने वाले समय में अपने Realme UI की जगह Oppo के ColorOS को अपनाने की तैयारी कर रही है.

अगर आपके पास ऊपर दिए गए वनप्लस फोन्स में से कोई मॉडल है, तो आने वाले महीनों में आपको Android 17 पर आधारित ColorOS 17 अपडेट मिल सकता है. हालांकि, इसके लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img