Last Updated:
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सर्कल को हिलाकर रख दिया है. तेहरान के एक बड़े अधिकारी की तरफ से ट्रंप के खास के पास एक प्राइवेट मैसेज भेजा गया है. इस मैसेज में ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनरक और स्टीव विटकॉफ को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया है. ये दोनों ईरान-अमेरिका के बीच चल रही शांति-वार्ता का हिस्सा थे और ईरान का दावा है कि बंद कमरे की सीक्रेट जानकारियां लीक करके ये दोनों करोड़ों डॉलर छाप रहे थे.
ईरान ने जेडी वेंस को भेजा प्राइवेट मैसेज
वॉशिंगटन: ईरान-अमेरिका जंग के बीच व्हाइट हाउट के भीतर खलबली मच गई है. खबर है कि ईरान डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और अमेरिका के एक बड़े नेता को प्राइवेट मैसेज भेज रहा है. इस मैसेज में कुछ ऐसा लिखा है, जिसके बाद ट्रंप के सबसे भरोसेमंद खेमे में फूट पड़ती दिख रही है. ईरान के एक बड़े अधिकारी की तरफ से भेजे गए इस मैसेज में ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर की पोल खोली गई है. इसके अलावा उनके बेहद करीबी अरबपति दोस्त स्टीव विटकॉफ भी चौंकाने वाले आरोप लगाए गए हैं.
ईरान ने ट्रंप के दामाद की खोली पोल, जेडी वेंस को दिया सबूत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने ये प्राइवेट मैसेज अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भेजा है. जिसमें दावा किया गया है कि ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर और बेहद दोस्त स्टीव विटकॉफ शांति वार्ता की आड़ में अरबों डॉलर का खेल कर रहे हैं. ईरान ने सीधे तौर पर जेडी वेंस से शिकायत की है कि ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर और उनके दोस्त स्टीव विटकॉफ को इस संवेदनशील बातचीत से दूर रखा जाए.
ईरान का आरोप है कि ये दोनों लोग अमेरिका-ईरान के बीच चल रही सीक्रेट शांति वार्ता की सीक्रेट और बेहद सेंसेटिव जानकारियों का इस्तेमाल करके फाइनेंशियल मार्केट में हेराफेरी कर रहे हैं. ईरान के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, इस ‘इंसाइडर ट्रेडिंग’ और मार्केट मैनिपुलेशन के जरिए इन दोनों ने बातचीत के दौरान करीब 9 बिलियन डॉलर यानी करीब 75 हजार करोड़ रुपए का मोटा मुनाफा कमाया है.
इतना ही नहीं, ईरान ने किसी बिचौलिए देश के जरिए लिखित दस्तावेज भी सौंपे हैं, जिन्हें पैसों की इस हेराफेरी का पक्का सबूत बताया जा रहा है. हैरान करने वाली बात ये है कि ईरान ने इस मुनाफे में से अपने लिए हिस्सेदारी की भी मांग कर डाली है.
ईरान ने लिखित तौर पर मांग की है कि इस 9 बिलियन डॉलर के कथित मुनाफे में से 4.5 बिलियन डॉलर ईरानी पक्ष को दिए जाएं. ईरानी अधिकारी का कहना है कि उन्होंने ये मांग अमेरिकी अधिकारियों तक पहुंचा दी है और समय आने पर ये दस्तावेज इतिहास का हिस्सा बनेंगे.
जेरेड कुशनर ने लीक की सेंसेटिव इनफॉर्मेशन?
ईरान ने केवल पैसों की हेराफेरी का ही आरोप नहीं लगाया, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद गंभीर मुद्दा भी उठाया है. ईरान का दावा है कि जेरेड कुशनर लगातार इस सीक्रेट शांति वार्ता से जुड़ी बेहद संवेदनशील और खुफिया जानकारियां इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ साझा कर रहे हैं.
ईरान और इजरायल के बीच छत्तीस का आंकड़ा है, इसलिए ईरान ने जेडी वेंस को चेतावनी दी है कि अगर कुशनर और विटकॉफ लगातार इस बातचीत का हिस्सा बने रहे तो आगे की बातचीत नामुमकिन हो जाएगी.
अमेरिका ने दी सफाई
इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के सामने आते ही ट्रंप प्रशासन और व्हाइट हाउस तुरंत डिफेंसिव मोड में आ गए. अमेरिकी अधिकारियों ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. एक अमेरिकी अधिकारी ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि अमेरिका को ऐसा कोई भी सीक्रेट मैसेज कभी नहीं मिला है. ट्रंप खेमे का कहना है कि ये ईरान की तरफ से अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष नेताओं के बीच फूट डालने और बवाल को और बड़ा करने की चालबाजी है.
About the Author

Introduction:
If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing a…और पढ़ें




