अमेरिका जाने का ‘डंकी रूट’ पड़ा ठंडा, ट्रंप का असर? 3 साल में 69% घटे भारतीयों के अवैध प्रवेश के मामले


होमदुनियाअमेरिका

अमेरिका का ‘शॉर्टकट’ पड़ा लंबा, भारतीयों के अवैध प्रवेश में आई बड़ी गिरावट

Last Updated:

US News Hindi: अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी CBP के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 के पहले आठ महीनों में अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने की कोशिश करने वाले भारतीयों के मामलों में बड़ी गिरावट देखी गई है. यह संख्या 2023 की समान अवधि की तुलना में करीब 69 प्रतिशत कम रही. सबसे ज्यादा कमी अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर देखने को मिली, जहां भारतीयों से जुड़े मामले लगभग 99 प्रतिशत घट गए.

Zoom

अमेरिकी बॉर्डर को चेक करता US गार्ड का कर्मी. (Reuters)

वॉशिंगटन: अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश करने वाले भारतीयों की संख्या में पिछले तीन वर्षों के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) के आंकड़ों के विश्लेषण के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 के पहले आठ महीनों (अक्टूबर 2025 से मई 2026) में भारतीय नागरिकों से जुड़े 20,614 मामले दर्ज किए गए. यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2023 की इसी अवधि की तुलना में करीब 69 प्रतिशत कम है. उस समय ऐसे मामलों की संख्या 67,212 तक पहुंच गई थी.

सबसे बड़ी कमी अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर देखने को मिली है. कभी अवैध प्रवासियों के लिए प्रमुख रास्ता मानी जाने वाली इस सीमा पर अक्टूबर 2025 से मई 2026 के बीच भारतीयों से जुड़े सिर्फ 417 मामले दर्ज हुए. यह वित्त वर्ष 2023 में इसी अवधि के मुकाबले लगभग 99 प्रतिशत की गिरावट है. उस समय ऐसे 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे.

कनाडा-अमेरिका बॉर्डर पर भी कम हुए मामले

अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर भी भारतीयों के अवैध प्रवेश से जुड़े मामलों में भारी कमी आई है. मई 2026 तक यहां भारतीय नागरिकों से जुड़े 2,250 मामले दर्ज किए गए, जो वित्त वर्ष 2024 की समान अवधि की तुलना में करीब 91 प्रतिशत कम हैं. अगर पूरे अमेरिका की बात करें तो मई 2026 तक भारतीयों से जुड़े कुल 20,614 मामले दर्ज हुए. एक साल पहले इसी अवधि में यह संख्या करीब 29 हजार थी, जबकि 2023 में यह 67 हजार से ज्यादा पहुंच गई थी.

गिरावट की वजह क्या मानी जा रही है?

अमेरिका स्थित निस्केनन सेंटर के विशेषज्ञ गिल्बर्ट गुएरा का मानना है कि अमेरिका की सख्त होती इमीग्रेशन और शरण (Asylum) नीतियों का असर दिखाई दे रहा है. उनके अनुसार, जब लोगों को यह महसूस होने लगता है कि अवैध रास्ते से अमेरिका पहुंचने पर कामयाबी की संभावना बेहद कम है, तो वे ऐसा जोखिम नहीं उठाते. इसके अलावा भारत से अवैध तरीके से अमेरिका जाना बेहद खर्चीला होता है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img