Last Updated:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20% सुरक्षा टैक्स पर बड़ा यू-टर्न मारा है. उन्होंने इस फैसले को 24 घंटे के भीतर ही पूरी तरह पलट दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया कि खाड़ी देशों के नेताओं के साथ हुई बड़ी डील हो गई है, जिसके बाद अमेरिका में नौकरियों की बहार आने वाली है. ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के पोर्ट पर अमेरिकी आर्मी ने दोबारा से तगड़ी नाकेबंद लगा दी है.
होर्मुज फीस के बदले ट्रंप ने गल्फ देशों से मांगा निवेश
तेहरान: पश्चिम एशिया की जंग अब एक थ्रिलर वेब सीरीज बन चुकी है, जिसमें रोज नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लिखे जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से जंग दोबारा शुरू की है, तब वो वो रट लगाए हैं कि अमेरिकी नेवी तो होर्मुज में 20 परसेंट टैक्स वसूलेगी. आज सुबह तक भी इंटरव्यूज में वो पूरा प्लान तैयार करके बैठे थे लेकिन रात होते-होते ट्रंप ने अचानक पलटी मार ली है. अब वो 20% होर्मुज फीस नहीं लेंगे. हालांकि, इसकी जगह उन्होंने गल्फ देशों से कुछ और मांग लिया है, जो अमेरिका के हाथ किसी खजाने लगने जैसा ही है.
होर्मुज टैक्स के बदले ट्रंप ने गल्फ देशों से क्या मांग लिया?
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए बताया है कि ‘मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ हुई बहुत ही शानदार बातचीत के बाद, मैंने तय किया है कि हम जहाजों की सुरक्षा के लिए 20% का टैक्स नहीं वसूलेंगे. बल्कि इसकी जगह अब खाड़ी के ये तमाम देश सीधे अमेरिका के भीतर बड़ी-बड़ी ट्रेड और इन्वेस्टमेंट डील करेंगे. ये निवेश इतना भारी-भरकम होगा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा, लेकिन इसके साथ ही ये खुद खाड़ी देशों के और उनके भविष्य के लिए भी बहुत बढ़िया साबित होने वाला है’.
ट्रंप ने कहा कि ‘इतिहास में किसी भी देश ने अमेरिका में इतना डॉलर निवेश नहीं किया है जितना आज हमारे पास है, ये नए सौदे उस आंकड़े को और भी बड़ा बना देंगे. अब अमेरिका में फैक्ट्रियों, प्लांट्स और मशीनों की बाढ़ आने वाली है, जिससे अमेरिकी लोगों के लिए लाखों की तादाद में मोटी सैलरी वाली नई नौकरियां पैदा होंगी’.
ईरानी पोर्ट्स पर फिर लगा अमेरिकी ब्लॉकेड
ट्रंप के मुताबिक ‘अमेरिका एक बार फिर जीत रहा है और ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी गई. ईरान के वो दिन अब हवा हो चुके हैं जब वह लाखों लोगों और अपने ही 52,000 प्रदर्शनकारियों की जान ले लिया करता था और सबसे जरूरी बात कान खोलकर सुन लीजिए, ईरान कभी भी, किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा’!
इसके अलावा ट्रंप ने पोस्ट में एक बार फिर से होर्मुज ब्लॉकेड वाला घिसा-पिटा बयान दोहराया है. उन्होंने लिखा ‘अमेरिकी सेना की गजब की ताकत की बदौलत आज समंदर में तेल पानी की तरह बह रहा है, जैसा पहले कभी नहीं बहा, होर्मुज से हर तरह के जहाजों का आना-जाना जारी है बस ईरान के लिए यह रास्ता बंद है’. ट्रंप ने कहा कि ‘ऐसा उनके झूठे, हिंसक और घटिया नेताओं की वजह से है, जो अपने देश को पूरी तरह बर्बादी के रास्ते पर ले जा रहे हैं. इसलिए हमने फैसला किया है कि ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले या ईरान का कोई भी माल ढोने वाले जहाजों की पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी जाएगी’.
About the Author

Introduction:
If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing a…और पढ़ें




