Indian Armed Forces Veterans Program In USA Consulate General Seattle- भारतीय वाणिज्य दूतावास का कार्यक्रम


होमदुनियाअमेरिका

सिएटल में भारतीय सेना के वीरों को सलाम, Ex-सैनिकों के सम्मान में हुआ प्रोग्राम

Last Updated:

अमेरिका के सिएटल में भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारतीय दूतावास के सहयोग से इस प्रोग्राम को किया है. इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया. वहीं यह भी कहा गया कि उनकी सर्विस सिर्फ वर्दी तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और नई पीढ़ी के मार्गदर्शन से भी जुड़ी है.

Zoom

भारतीय वाणिज्य दूतावास में सशस्त्र बलों से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया.

अमेरिका के सिएटल में भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. भारतीय दूतावास के सहयोग से भारतीय वाणिज्य दूतावास, सिएटल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया. ग्रेटर सिएटल क्षेत्र में रहने वाले कई पूर्व सैनिक शामिल हुए. इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के पूर्व जवानों को देश की सेवा, बलिदान और भारत के प्रति उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में कहा गया कि रिटायर होने के बाद भी उनकी जिम्मेदारियां खत्म नहीं होती. वे समाज का मार्गदर्शन करते हैं और देशभक्ति के मूल्यों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img