AI कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी, 17 जुलाई को धमाल मचा सकता है Tecno का नया फोन, खास फीचर्स आए सामने


टेक्नो भारतीय बाजार में अपनी Camon 50 सीरीज में नया फोन जोड़ने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि टेक्नो Camon 50 Ultra 5G भारत में 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई प्रमुख फीचर्स भी टीज किए हैं. यह स्मार्टफोन खासतौर पर कैमरा, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन पर फोकस करेगा. अमेज़न पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे साफ है कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए होगी.

टेक्नो Camon 50 Ultra 5G को Cypress Green, Misty Purple और Nebula Titanium जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन, राउंडेड कॉर्नर और पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा.

कंपनी के मुताबिक फोन में कई AI बेस्ड कैमरा फीचर्स दिए जाएंगे. इनमें फोटो की क्वालिटी बेहतर बनाने और तस्वीरों से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने जैसे टूल्स शामिल होंगे. साथ ही कंपनी का दावा है कि फोन का डिजाइन स्लिम होने के बावजूद इसकी बैटरी पूरे दिन साथ देगी.

मिल सकते हैं ये दमदार स्पेसिफिकेशन

ग्लोबल वेरिएंट के आधार पर टेक्नो Camon 50 Ultra 5G में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया जा सकता है.

फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर मिलने की संभावना है. इसके साथ 12GB तक RAM, 256GB स्टोरेज और Android 16 बेस्ड HiOS 16 मिल सकता है.

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करेगा.

बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है. टेक्नो Camon 50 Ultra 5G में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Bluetooth 5.4, Wi-Fi, USB Type-C और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को बजट रेंज में पेश करेगी, जिससे ये हो सकता है कि नया फोन पहले से मौजूद रेडमी, रियसलमी, मोटोरोला के बजट सेगमेंट को कड़ी टक्कर दे.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img