होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का ईरान पर हमला, ईरान का दो टूक, ‘अपना वादा निभाइए, वरना कीमत चुकाइए’


संयुक्त अरब अमीरात में किन स्थानों को निशाना बनाया गया, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। ईरान के हालिया दौर के हमलों में अब तक उसे निशाना नहीं बनाया गया था।

संयुक्त अरब अमीरात पर इससे पहले मई में हमला हुआ था, जब एक ड्रोन के कारण देश के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहरी हिस्से के पास आग लग गई थी।

ईरान ने अन्य स्थानों पर भी हमले करने के कई दावे किए, हालांकि इनकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी।

सेंटकॉम ने रविवार सुबह कहा कि साइप्रस के ध्वज वाले एक कंटेनर जहाज को ईरान ने निशाना बनाया, जिससे उसके ‘‘इंजन कक्ष को काफी नुकसान’’ पहुंचा और चालक दल का एक असैन्य सदस्य लापता है।

ब्रिटिश सेना की निगरानी में काम करने वाले ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ केंद्र ने बताया कि ईरान के हमले की चपेट में आए साइप्रस के ध्वज वाले कंटेनर पोत में आग लगने के बाद चालक दल ने उसे छोड़ दिया है। जहाज़ ओमान के तट के साथ-साथ बने रास्ते पर चल रहा था।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img