वियतनाम की वो जगह जहां समंदर में डूबी भारतीयों से भरी नाव, क्यों है फेमस?


Last Updated:

वियतनाम के खूबसूरत Phu Quoc Island के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई. इस घटना के बाद यह द्वीप चर्चा में है. लेकिन आखिर Phu Quoc Island क्यों इतना प्रसिद्ध है और यहां हर साल लाखों पर्यटक क्यों पहुंचते हैं? आइए जानते हैं.

Zoom

Phu Quoc Island में डूबी भारतीयों से भरी नाव.

वियतनाम के मशहूर पर्यटन स्थल Phu Quoc Island के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है. इस हादसे के बाद Phu Quoc Island एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. अपनी खूबसूरत बीच, साफ नीले समुद्र, लग्जरी रिसॉर्ट्स और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए दुनियाभर में मशहूर यह द्वीप हर साल लाखों विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. आइए जानते हैं आखिर Phu Quoc Island क्यों इतना खास है और यहां घूमने के लिए लोग दूर-दूर से क्यों पहुंचते हैं.

Phu Quoc Island को वियतनाम का ‘पर्ल आइलैंड’ (Pearl Island) भी कहा जाता है. यह अपनी सफेद रेत वाले समुद्र तट, साफ नीले पानी, शांत वातावरण और शानदार सूर्यास्त के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां का Long Beach, Sao Beach, Khem Beach और Ong Lang Beach पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय हैं.

समुद्री एडवेंचर का है बड़ा केंद्र
अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो Phu Quoc Island बेहतरीन जगह है. यहां पर्यटक स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग, जेट स्की, सी-वॉकिंग और बोट टूर जैसी कई गतिविधियों का आनंद लेते हैं. समुद्र के अंदर मौजूद रंग-बिरंगी कोरल रीफ और समुद्री जीव यहां आने वालों को खास अनुभव देते हैं.

दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल कार
Phu Quoc Island की सबसे बड़ी पहचान Hon Thom Cable Car भी है. करीब 8 किलोमीटर लंबी यह केबल कार समुद्र के ऊपर से गुजरती है और इसे दुनिया की सबसे लंबी तीन-तार वाली समुद्री केबल कारों में गिना जाता है. ऊपर से दिखने वाला समुद्र और छोटे-छोटे द्वीप पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं.

UNESCO से भी मिला है सम्मान
Phu Quoc Island का बड़ा हिस्सा Phu Quoc National Park के अंतर्गत आता है. यह पार्क यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त Kien Giang Biosphere Reserve का हिस्सा है. यहां घने जंगल, दुर्लभ वन्यजीव और सैकड़ों प्रकार के पौधे पाए जाते हैं. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता.

भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद क्यों बन रहा है?
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पर्यटकों के बीच Phu Quoc Island तेजी से लोकप्रिय हुआ है. इसकी एक वजह भारत से वियतनाम के लिए बढ़ती सीधी उड़ानें हैं. इसके अलावा यहां लग्जरी रिसॉर्ट, बीच विला, नाइट मार्केट, सी-फूड, मनोरंजन पार्क और अपेक्षाकृत कम खर्च में शानदार छुट्टियां बिताने का मौका मिलता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img