नैनीताल घूमने का है प्लान, तो इन कैफे को जरूर करें ट्राई… पहाड़, झरने और मौसम का बेस्ट कॉम्बिनेशन


Last Updated:

Nainital Best Place: अगर आप नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी ट्रिप सिर्फ झील और माल रोड तक सीमित न रहे, तो शहर के कुछ खास कैफे आपकी यात्रा को और यादगार बना सकते हैं.

अगर आप नैनीताल में होमली माहौल और शानदार कॉफी की तलाश में हैं, तो तल्लीताल स्थित सिम्ज कैफे बेहतरीन विकल्प है. परिवार की ओर से संचालित यह कैफे अपने घर जैसे माहौल, ताज़ा केक, पेस्ट्री और स्वादिष्ट स्नैक्स के लिए जाना जाता है. झील के पास बैठकर कॉफी की चुस्कियों के साथ पहाड़ों का नजारा आपकी ट्रिप को यादगार बना देता है. कई बार यहां लाइव म्यूजिक का आयोजन भी होता है, जो शाम को और खास बना देता है.

नैनीताल के रिक्शा स्टैंड के पास स्थित लकीज कैफे युवाओं और कपल्स की पसंदीदा जगह है. यहां की स्पेशल कॉफी, पिज्जा, सैंडविच और मॉडर्न इंटीरियर लोगों को खूब आकर्षित करता है. इंस्टाग्राम-फ्रेंडली डेकोर, खूबसूरत लाइटिंग और झील किनारे का माहौल इसे फोटो क्लिक करने के लिए भी परफेक्ट बनाता है. दोस्तों के साथ हैंगआउट हो या डेट, यह कैफे हर मौके के लिए शानदार है.

माल रोड पर स्थित शेक्लिज नैनीताल के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कैफे में गिना जाता है. यहां की ताजा पेस्ट्री, केक, बेकरी आइटम और कॉफी का स्वाद वर्षों से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता रहा है. झील के सामने बैठकर स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद लेने का अनुभव बेहद खास होता है. अगर आप नैनीताल आए हैं, तो इस ऐतिहासिक कैफे को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपको चॉकलेट पसंद है तो द चॉकलेट रुम जरूर जाएं. यहां के हैंडमेड चॉकलेट, ब्राउनी, वाफल, हॉट चॉकलेट और डेजर्ट पर्यटकों की पहली पसंद हैं. मीठे के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोग यहां के स्वाद का आनंद लेते हैं. नैनीताल ट्रिप में स्वीट ब्रेक के लिए यह परफेक्ट कैफे है.

माल रोड पर स्थित कैफे लेक साइड नैनीझील के शानदार नजारों के लिए मशहूर है. यहां बैठकर आप इंडियन, चाइनीज, इटालियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं. झील के किनारे बैठकर कॉफी पीना और पहाड़ों की खूबसूरती को निहारना, यहां का सबसे खास अनुभव है. परिवार और दोस्तों के साथ आरामदायक समय बिताने के लिए यह शानदार जगह है.

तल्लीताल डांठ के पास स्थित भवान कैफे में पारंपरिक भारतीय डिशेज और स्नैक्स का शानदार कंबिनेशन मिल जाएगा. यहां की कॉफी, केक, पेस्ट्री और हल्के-फुल्के स्नैक्स पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं. झील के नजदीक होने के कारण यहां का माहौल बेहद शांत और सुकून भरा रहता है. अगर आप भीड़ से दूर आराम से बैठकर समय बिताना चाहते हैं, तो यह कैफे आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. खास बात ये है कि यहां मिलने वाली चीजों के दाम भी पॉकेट फ्रेंडली है, यही वजह है कि यह कैफे स्थानीय लोगों की पहली पसंद है.

नैनीताल सिर्फ अपनी झीलों और पहाड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने कैफे कल्चर के लिए भी तेजी से पहचान बना रहा है. यहां के ज्यादातर कैफे आपको शानदार व्यू, स्वादिष्ट भोजन और शांत वातावरण का अनोखा अनुभव देते हैं. सुबह की कॉफी हो या शाम का स्नैक, हर पल यहां खास महसूस होता है. अगर आप भी नैनीताल आ रहे हैं, तो जरूर इन कैफे को ट्राई करें.

अगर आप वीकेंड या पर्यटन सीजन में नैनीताल आ रहे हैं, तो इन कैफे में पहले पहुंचने की कोशिश करें, क्योंकि शाम के समय यहां अच्छी-खासी भीड़ रहती है. झील किनारे बैठकर कॉफी का आनंद लेने और शानदार तस्वीरें क्लिक करने का अनुभव आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img