अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एकबार फिर से चरम पर है। दोनों देश एक दूसरे को मिट्टी में मिलाने की धमकी दे रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद सख्त और आक्रामक बयान दिया है। ट्रंप ने अपनी वेबसाइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं और उनका निशाना ईरान है। अगर ईरान सरकार अपनी धमकी पर अमल करती है तो इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।’’
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की साजिश रची या ऐसी कोई कोशिश की, तो अमेरिकी सेना पूरे एक साल तक ईरान के हर हिस्से पर लगातार हमले करने के लिए तैयार है।




