WhatsApp पर भरोसा पड़ा भारी! जान-पहचान वाले के मैसेज से भी फैल रहा है वायरस, सरकार ने दी चेतावनी


Powered by :

Last Updated:

CERT-In ने WhatsApp Desktop और Web यूजर्स के लिए बड़ा साइबर अलर्ट जारी किया है. फर्जी इनवॉइस से मैलवेयर अटैक का खतरा है. जानें कौन-सी फाइलें खोलने से आपका कंप्यूटर हैक हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

WhatsApp पर भरोसा पड़ा भारी! जान-पहचान वाले के मैसेज से भी फैल रहा है वायरसZoom

WhatsApp पर बढ़ा बड़ा खतरा! CERT-In ने यूजर्स को तुरंत सावधान रहने की दी सलाह

अगर आप WhatsApp Web या WhatsApp Desktop का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक नया साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. एजेंसी के मुताबिक, साइबर अपराधी WhatsApp के जरिए फर्जी इनवॉइस, बैंक स्टेटमेंट और दूसरे बिजनेस डॉक्यूमेंट भेजकर लोगों के कंप्यूटर में खतरनाक मैलवेयर इंस्टॉल कर रहे हैं. खास बात यह है कि ये फाइलें अक्सर आपके किसी जान-पहचान वाले के WhatsApp अकाउंट से भेजी जाती हैं, जिससे लोग बिना सोचे-समझे इन्हें खोल देते हैं.

CERT-In के मुताबिक, ये हमला मुख्य रूप से WhatsApp Desktop और WhatsApp Web यूजर्स को निशाना बना रहा है. हैकर्स पहले किसी असली WhatsApp अकाउंट को अपने कब्जे में लेते हैं और फिर उसी अकाउंट से उसके कॉन्टैक्ट्स को मैलवेयरतज. वाली फाइलें भेजते हैं. चूंकि मैसेज किसी भरोसेमंद व्यक्ति की तरफ से आता है, इसलिए उसके खुलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मैलवेयर Visual Basic Script (.vbs) फाइल के रूप में भेजा जा रहा है. इन फाइलों के नाम Invoice, Payment Record, Bank Statement, Account Statement, Debt Notice या Acknowledgement Receipt जैसे रखे जाते हैं ताकि लोगों को शक न हो. इतना ही नहीं, इन फाइलों में Microsoft Windows Update जैसी जानकारी भी जोड़ी जाती है, जिससे ये असली फाइल जैसी दिखाई दें.

अगर कोई यूजर गलती से इस फाइल को खोल देता है, तो उसके Windows कंप्यूटर में एक स्क्रिप्ट चल जाती है. इसके बाद सिस्टम में दूसरे खतरनाक प्रोग्राम डाउनलोड होते हैं और हैकर्स को कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस मिल सकता है. इसके जरिए पासवर्ड चोरी, डेटा लीक, अतिरिक्त मैलवेयर इंस्टॉल करने और पूरे नेटवर्क को प्रभावित करने जैसी घटनाएं हो सकती हैं.

कभी न खोलें ऐसी फाइलें
CERT-In ने सलाह दी है कि WhatsApp पर मिलने वाली किसी भी अनजान या संदिग्ध फाइल, खासकर .vbs एक्सटेंशन वाली फाइल, को बिल्कुल न खोलें. अगर किसी जानकार ने भी ऐसा डॉक्यूमेंट भेजा हो, तो पहले उसे कॉल या किसी दूसरे माध्यम से इसकी पुष्टि जरूर करें. साथ ही Windows और एंटीवायरस को हमेशा अपडेट रखें और संदिग्ध फाइलों से दूर रहें. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े साइबर हमले से बचा सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img