5 Mumbai Monsoon Destination: मानसून के मौसम में स्वर्ग बन जाती हैं मुंबई की ये 5 जगहें, नेचर लवर्स के लिए हैं परफेक्ट


Last Updated:

5 Mumbai Monsoon Destination: अगर आप बारिश का मज़ा लेना चाहते हैं और प्रकृति के करीब कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो मुंबई की ये 4 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए.

Zoom

5 Mumbai Monsoon Destination: मानसून के आते ही मुंबई का नज़ारा पूरी तरह बदल जाता है. ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच बसा ‘सपनों का शहर’ बारिश के मौसम में और भी खूबसूरत हो जाता है, जब यह चारों तरफ फैली हरियाली, झरनों और समुद्र की लहरों से सज जाता है. अगर आप बारिश का मज़ा लेना चाहते हैं और प्रकृति के करीब कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो मुंबई की ये 5 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए…

मरीन ड्राइव
मुंबई की पहचान माने जाने वाले मरीन ड्राइव की खूबसूरती मॉनसून के दौरान सबसे ज़्यादा निखरकर आती है. अरब सागर की लहरें और तेज़ हवाएं यहां एक बहुत ही रोमांटिक माहौल बनाती हैं. शाम के समय यहां टहलना एक अनोखा अनुभव होता है.

संजय गांधी नेशनल पार्क
शहर के बीचों-बीच स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क हरियाली से भरी एक शानदार जगह है. यहां आने वाले लोग ट्रेकिंग, नेचर वॉक और सफारी का मज़ा ले सकते हैं. पार्क के अंदर मौजूद कन्हेरी गुफाएं इतिहास और प्रकृति का एक शानदार संगम पेश करती हैं.

गोराई बीच
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर समुद्र किनारे किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो गोराई बीच एक बेहतरीन विकल्प है. मॉनसून के दौरान यहां की प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र की ताज़ी हवा मन मोह लेती है.

येओर हिल्स
अक्सर मुंबई का “ग्रीन लंग” (हरा-भरा फेफड़ा) कही जाने वाली येओर हिल्स सुकून भरी जगह है. बारिश के मौसम में यहां की पहाड़ियां, जंगल और धुंध भरे रास्ते किसी हिल स्टेशन जैसा एहसास कराते हैं. यह ट्रेकिंग और फ़ोटोग्राफ़ी के शौकीनों के लिए एक शानदार जगह है.

वसई किला
इतिहास और प्रकृति के अनोखे संगम को देखने के लिए वसई किला ज़रूर जाएं. आस-पास की हरियाली किले की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है. यह फ़ोटोग्राफ़ी और वीकेंड पर घूमने-फिरने के लिए भी एक लोकप्रिय जगह है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.

About the Author

authorimg

Rajvant Prajapati

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img