Donald Trump Avenue India | Hyderabad Road Change Name | US India Relations- अमेरिका की आजादी के 250 साल पर भारत ने दिया खास तोहफा, गदगद हुए ट्रंप


Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में उनके नाम पर ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ बनाए जाने पर भारत का आभार जताया है. ट्रंप ने कहा कि वह पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्हें इस तरह का सम्मान मिला है. यह सड़क अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित है. इस मौके पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप.

Donald Trump Avenue: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में उनके नाम पर सड़क का नाम रखे जाने पर भारत का धन्यवाद किया है. ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि वह इस तरह का सम्मान पाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘भारत के हैदराबाद में नया ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’. इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं. धन्यवाद!’ दरअसल, मंगलवार को हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US कॉन्सुलेट) से सटी सड़क का औपचारिक नामकरण ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ के रूप में किया गया.

इस मौके पर अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फ्रीडम 250’ समारोह के दौरान एक विशेष पट्टिका का भी अनावरण किया गया. इस समारोह में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने संयुक्त रूप से स्मारक पट्टिका का अनावरण किया. कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्य दूत लॉरा विलियम्स के अलावा सरकार, उद्योग, रक्षा, एयरोस्पेस और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू नाम क्यों रखा गया?

तेलंगाना सरकार के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित इस सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखना भारत-अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों और हैदराबाद की बढ़ती वैश्विक भूमिका का प्रतीक है. सरकार का कहना है कि यह कदम दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

अमेरिका-भारत साझेदारी पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों की सबसे तेज प्रगति हैदराबाद में दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि हाईटेक सिटी, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में सहयोग दोनों देशों की साझेदारी को नई ऊंचाई दे रहा है. गोर ने यह भी कहा कि अंतरिम व्यापार समझौते और ‘मिशन इंडिया’ के जरिए अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक के नए निवेश की दिशा में काम हो रहा है. उनके अनुसार, ‘अमेरिका फर्स्ट का मतलब अमेरिका अकेला नहीं है.’

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img