इतिहास के शौकीनों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है विक्रमशिला विश्वविद्यालय, छुट्टियों में बनाएं प्लान


X

इतिहास के शौकीनों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है विक्रमशिला विश्वविद्यालय

 

arw img

गर्मी की छुट्टियों में यदि आप ऐतिहासिक और रोमांचक जगह की तलाश में हैं तो बिहार के भागलपुर में स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय एक बेहतरीन विकल्प है. यह स्थान न केवल अपनी प्राचीन भव्यता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां का वातावरण आपको किसी फिल्मी दुनिया का अनुभव कराता है. यहां देश-विदेश से पर्यटक इतिहास को करीब से जानने के लिए आते हैं. विक्रमशिला आदिकाल का एक प्रमुख केंद्र था, जो विशाल भूखंड पर फैला हुआ था. यह विश्वविद्यालय अपनी शिक्षा प्रणाली, विशेषकर तांत्रिक विद्या की पढ़ाई के लिए विख्यात था. इसकी सबसे बड़ी विशेषता यहां का प्रवेश द्वार था. आज की परीक्षा प्रणाली से भिन्न, उस समय विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को सात अलग-अलग द्वारों पर सात कठिन इंटरव्यू से गुजरना पड़ता था. द्वारपालों द्वारा लिए जाने वाले इन साक्षात्कारों में असफल होने पर छात्र को प्रवेश नहीं मिलता था. उस दौर में शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर इतना ऊंचा था कि विदेशों से छात्र यहा पढ़ने आते थे. आज यहां केवल विश्वविद्यालय के अवशेष और स्तूप ही बचे हैं, जो इसके वैभव की कहानी बयां करते हैं. भागलपुर से कहलगांव या विक्रमशिला स्टेशन के रास्ते यहां आसानी से पहुँचा जा सकता है. इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए यह एक दर्शनीय स्थल है. इस वीडियो में इसे विस्तार से जानिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img