Monsoon Special: इन 5 पहाड़ियों पर मिलेगा सुकून और हरियाली का मजा; बरसात में बनेगा फैमिली ट्रिप का परफेक्ट प्लान


Last Updated:

5 Hills Nearby Burhanpur: बरसात के मौसम में बुरहानपुर शहर के पास स्थित असीरगढ़, ठाठर खामला, जम्मू पानी, मोहद और लालबाग जैसी पहाड़ियां परिवार के साथ पिकनिक के लिए बेहतरीन जगह हैं, जहां हरियाली, झरने और शांत वातावरण का आनंद लिया जा सकता है.

5 Hills Nearby Burhanpur: जैसे ही बरसात का समय शुरू होता है तो लोग परिवार के साथ घूमने का प्लान बना लेते हैं. अगर आप भी बुरहानपुर शहर से 5 से 10 किलोमीटर की दूरी में कुछ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके परिवार के साथ यह पांच पहाड़ियां आप घूम सकते हैं. असीरगढ़ की पहाड़ी, ठाठर खामला की पहाड़ी, जम्मू पानी की पहाड़ी, मोहद की पहाड़ी और लालबाग की पहाड़ी यह पांचों पहाड़ियां सतपुड़ा के जंगल से लगी हुई पहाड़ियां हैं. यहां पर आप आपके परिवार के साथ पहुंचकर पिकनिक भी बना सकते हैं और भोजन बनाकर भी खा सकते हैं. बरसात शुरू होने पर पूरी हरियाली और शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है और यहां पर झरने भी देखने के लिए मिलते हैं.

एक्सपर्ट ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट भारत इंगले से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर आप भी बुरहानपुर जिले में बरसात के समय आपके परिवार के साथ  पिकनिक बनाने का प्लान कर रहे हैं तो आप शहर की यह पांच जगह पर घूम सकते हैं. जिसमें पहाड़ियां भी मौजूद हैं और मंदिर, दरगाह भी शामिल है और केले भी मौजूद है. यह सभी हरे-भरे हो जाते हैं और जैसे ही बरसात आई है तो यह शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां पर आप आपके परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पूछ सकते हैं. यहां का वातावरण बहुत ही खुशनुमा और शांत होता है.

5 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है मौजूद 
अगर आप भी शहर के पांच ऐसे ऐतिहासिक स्थल और पहाड़ियों पर घूमने जा रहे हैं तो जिसमें ठाठर खामला की पहाड़ी, असीरगढ़ का किला, राजा जयसिंह की छतरी, विश्व प्रसिद्ध कुंडी भंडारा, राजघाट और बोदरली की पहाड़ी शामिल हैं इन पहाड़ियों पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च भी मौजूद हैं. जहां पर लोग अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं और इन्हीं पहाड़ियों पर पिकनिक भी मनाते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img