Iran War Donald Trump | US Latest News Hindi | Nato news- NATO को नसीहत देने चले थे ट्रंप, उल्टा खरी-खरी सुनने को मिल गई


Last Updated:

Donald Trump VS NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में खुला समर्थन नहीं देने पर NATO सहयोगियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि अमेरिका को पैसे नहीं, बल्कि सहयोगियों की वफादारी चाहिए. ट्रंप ने स्पेन, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और इटली पर निशाना साधा. हालांकि NATO महासचिव मार्क रुटे ने ट्रंप के सामने ही जवाब दिया.

Zoom

मार्क रुटे और ट्रंप.

Donald Trump VS NATO: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में खुलकर साथ नहीं देने पर अपने ही NATO सहयोगियों पर नाराजगी जाहिर की है. व्हाइट हाउस में NATO महासचिव मार्क रुटे के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को किसी की मदद की जरूरत नहीं थी, लेकिन सहयोगी देशों से कम से कम समर्थन और वफादारी की उम्मीद जरूर थी. ट्रंप ने कहा, ‘हमने ईरान को पहले ही हफ्ते में पूरी तरह तबाह कर दिया था. हमें किसी की मदद की जरूरत नहीं थी, लेकिन अच्छा लगता अगर हमारे सहयोगी कहते कि हम आपके साथ हैं.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या यूरोपीय देशों ने अमेरिका का समर्थन किया, तो उन्होंने साफ जवाब दिया, ‘नहीं.’





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img