कम कीमत में Nothing का सिग्नेचर डिजाइन Phone 4b, ट्रांसपेरेंट डिजाइन, लॉन्च 7 जुलाई को


नथिंग ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म कर दिया है कि उसका अगला स्मार्टफोन नथिंग फोन (4b) भारत में 7 जुलाई दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा. यह स्मार्टफोन कंपनी की बिल्कुल नई B सीरीज़ का पहला मॉडल होगा और इसे मौजूदा फोन (4a) सीरीज से नीचे की कैटेगरी में रखा जाएगा.

पिछले कुछ दिनों से नथिंग लगातार ‘B’ को टीज कर रही थी और अब कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

नथिंग फोन (4b) में कंपनी अपने पहचान बन चुके ट्रांसपेरेंट डिजाइन को बरकरार रखेगी. टीजर इमेज में बैक पैनल पर एक्सपोज्ड स्क्रू और इंटरनल डिजाइन एलिमेंट्स साफ दिखाई देते हैं. फोन में फ्लैट साइड्स और राउंडेड कॉर्नर भी देखने को मिल सकते हैं.

हालांकि सबसे बड़ा बदलाव कैमरा सेटअप में नजर आता है.
ऑफिशियल टीजर के मुताबिक फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है. ऐसे समय में जब बजट स्मार्टफोन भी दो या तीन कैमरे के साथ आ रहे हैं, नथिंग का यह फैसला काफी अलग माना जा रहा है.

कैमरा मॉड्यूल पिल-शेप डिजाइन में दिखाई देता है, जिसके साथ LED फ्लैश दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में फोन (4a) की तरह हॉरिजॉन्टल Glyph Bar भी मिल सकती है.

संभावित फीचर्स
कंपनी ने अभी तक हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक नथिंग फोन (4b) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर, 5,500mAh बैटरी और पहले से बेहतर बिल्ड क्वालिटी मिल सकती है. हालांकि इन फीचर्स की ऑफिशियल पुष्टि लॉन्च के दिन ही होगी.

आखिर क्या है नई B Series?

नथिंग इंडिया के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने हाल ही में नए नाम के बारे में जानकारी दी थी. उनके मुताबिक, ‘b’ किसी शब्द का संक्षिप्त रूप नहीं है. नंबर फोन की जनरेशन को दर्शाता है, जबकि अक्षर उसके प्रोडक्ट सेगमेंट की पहचान कराता है.

कंपनी का कहना है कि B Series को पोर्टफोलियो बढ़ाने के लिए लाया गया है, जबकि फोन (4a) सीरीज इसकी तुलना में ऊपर की कैटेगरी में बनी रहेगी. यानी फोन (4b) उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में नथिंग का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.

CMF की जगह ले सकता है नया फोन
हाल ही में नथिंग ने साफ किया था कि इस साल कोई नया CMF स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया जाएगा. कंपनी ने मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों को इसकी वजह बताया था. इसके बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हुईं कि CMF ब्रांड के तहत आने वाले कुछ प्रोडक्ट्स को नथिंग ब्रांड में शिफ्ट किया जा सकता है. माना जा रहा है कि नथिंग फोन (4b) भी उसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है.

संभावित कीमत
नथिंग ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फोन (4b) की कीमत नथिंग फोन (4a) से 3,000 से 5,000 रुपये कम हो सकती है.

गौरतलब है कि नथिंग फोन (4a) भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया फोन (4b) लगभग 27,000 से 29,000 रुपये की रेंज में आ सकता है.

अगर ऐसा होता है तो यह उन यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है जो नथिंग का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph स्टाइल कम बजट में चाहते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img