Last Updated:
Mount Abu Development: हिल स्टेशन माउंट आबू को पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विकास परियोजना के तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थानों का कायाकल्प किया जाएगा. इस योजना में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सौंदर्यीकरण, बेहतर पहुंच मार्ग, पर्यटक सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. परियोजना का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना है. विकास कार्यों के पूरा होने के बाद माउंट आबू की पहचान एक आधुनिक और सुविधाजनक पर्यटन केंद्र के रूप में और मजबूत होगी. स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और पर्यटन से जुड़े लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.
सिरोही : राजस्थान की एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पर्यटकों को और ज्यादा सुविधाएं मिलने जा रही है. माउंट आबू के विकास को लेकर बनी आबू पर्वत विकास समिति, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री है, इस समिति की पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में माउंट आबू के विभिन्न धार्मिक स्थलों और पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर कार्य योजना तैयार की गई. सीएम ने अधिकारियों को आबूराज में शहरी विकास, सड़क, पार्किंग, आवागमन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए थे, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक माउंट आबू आए.
इनमें शहर के प्रमुख आकर्षण नक्की झील के सौंदर्यकरण और विकास पर जोर दिया गया है. माउंट आबू आने वाले पर्यटक नक्की झील में बोटिंग और यहां के मार्केट में खरीदारी का लुत्फ जरूर उठाते है. ऐसे में इसके विकास से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी फायदा मिलेगा. साथ ही माउंट आबू में नाइट कल्चर विकसित करने समेत अन्य सुविधाओं में सुधार लाने पर भी जोर दिया जा रहा है.
भारतमाता नमनस्थल पर बनेगा नमो पार्क
100 करोड़ के प्रोजेक्ट में माउंट आबू के विवेकानंद पार्क का सौंदर्यकरण, गुरु शिखर का सौंदर्यकरण और सुदृढ़ीकरण, अर्बुदा माता मंदिर एवं दत्तात्रेय मंदिर के विकास कार्यों के साथ ही ईवी व्हीकल को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा. नक्की लेक के परिक्रमा पथ पर बने भारत माता नमन स्थल को नमो उद्यान के रूप में विकसित करने की भी तैयारी की जा रही हैं. आबूराज को इको फ्रेंडली, क्लीन-ग्रीन एवं स्पिरिचुअल जब बनाने पर जोर दिया जा रहा हैं.
पर्यटन को लगेंगे पंख, बढ़ेग स्थानीय लोगों की आय
स्थानीय रहवासी सुनील आचार्य ने बताया कि माउंट आबू के विकास को लेकर आबूपर्वत विकास समिति की ओर से तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट अगर जमीनी स्तर पर लागू होते है, तो माउंट आबू के पर्यटन को पंख लगेंगे. माउंट आबू में नए पर्यटक स्थल विकसित करने के साथ ही नाइट कल्चर विकसित करने की जरूरत हैं. ताकि पर्यटक ज्यादा यहां रुके. इससे माउंट आबू के स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों की आय में भी बढ़ोत्तर होगी. क्योंकि माउंट आबू में अधिकांश व्यापार पर्यटन पर निर्भर है. सरकार के इस प्रयास से अगर माउंट आबू में पर्यटकों में बढ़ोत्तरी होती है, तो ईसाई क्षेत्रवासियों को काफी फायदा होगा.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें




