अब 60 दिनों तक पूरी दुनिया तेल बेच सकेगा ईरान, अमेरिका ने हटाया प्रतिबंध


Last Updated:

स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका की बातचीत केके बाद अमेरिका ने अगस्त तक ईरानी तेल की बिक्री को मंजूरी दे दी है. इसके लिए अमेरिका ने 60 दिन का एक लाइसेंस जारी किया है. इसके तहत ईरान को डॉलर में भुगतान किया जा सकता है. यह लाइसेंस 21 अगस्त को समाप्त हो जाएगा. बाद में इसे रिन्यू किया जा सकता है.

Zoom

अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई बातचीत के बाद दोनों देशों में तल्खी कम होती नजर आ रही है. इसी के तहत अमेरिका ने ईरानी तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंध को 60 दिनों के लिए हटा लिया है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अमेरिका ने अस्थायी रूप से अगस्त तक ईरानी तेल की बिक्री को मंजूरी दे दी है.

कोई भी खरीद सकता है ईरानी तेल

बेसेंट ने एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा, ” अमेरिकी वित्त विभाग ने ईरानी तेल के उत्पादन, डिलीवरी और बिक्री को के लिए अस्थायी 60-दिवसीय सामान्य लाइसेंस जारी किया है.”

इस फैसले का मतलब है कि अगले 60 दिनों तक ईरान अपने तेल और पेट्रोलियम उत्पादों को बेच सकेगा. अमेरिका ने इसके लिए एक खास अस्थायी लाइसेंस जारी किया है. ये लाइसेंस 21 अगस्त तक जारी रहेगा. इस दौरान अमेरिकी कंपनियां भी ईरानी तेल खरीद सकती हैं और इसका भुगतान डॉलर में किया जा सकता है.

वार्ता के बाद दोनों देशों के रिश्तों में दिखा सुधार

यह कदम स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद उठाया गया है. इसे बातचीत का साकारात्मक पक्ष माना जा रहा है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वार्ता में बड़ी प्रगति हुई है.

बातचीत के दौरान ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को फिर से अपने देश में आने देने पर सहमति जता दी है. साथ ही उसने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित आने-जाने का भी भरोसा दिया है.

तनाव के चलते ऊर्जा बाजार हुए थे बाधित

कुछ समय पहले क्षेत्र में तनाव और संघर्ष के कारण तेल टैंकरों की आवाजाही काफी कम हो गई थी. कई जहाजों ने सुरक्षा कारणों से इस रास्ते का इस्तेमाल कम कर दिया था. हालांकि, हालिया डील के बाद अब धीरे-धीरे जहाजों की आवाजाही फिर बढ़ने लगी है.

होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है. दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात इसी रास्ते से होता है. इसलिए यहां स्थिरता आने से दुनियाभर तेल-गैस के बाजार को राहत मिलने की उम्मीद है.

60 दिन बाद होगी रिन्यू पर चर्चा

डील के अनुसार अगले 60 दिनों तक जहाज बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के होर्मुज से गुजर सकेंगे. इसके बाद ईरान और खाड़ी क्षेत्र के देश इस मार्ग के भविष्य के प्रबंधन और फीस व्यवस्था पर चर्चा करेंगे.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img