महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन, मुसीबत में एक बटन दबाते ही, परिवार तक तुरंत पहुंचेगी लोकेशन


Powered by :

Last Updated:

महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए लीजिए ऐसे स्मार्टफोन जिनमें SOS और पैनिक बटन फीचर मिलता है. एक बटन दबाते ही इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को लोकेशन, मैसेज और अलर्ट भेजा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

एक क्लिक में अलार्म, लोकेशन और मैसेज! जानिए कौन से फोन देते हैं पैनिक बटन फीचरZoom

महिला सुरक्षा के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा, ये स्मार्टफोन बन सकते हैं आपकी ढाल

आजकल कामकाजी महिलाएं और लड़कियां अकेले ऑफिस, कॉलेज या बाहर निकलती हैं. ऐसे में सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन जाती है. अच्छी खबर यह है कि अब कुछ स्मार्टफोन ऐसे आ गए हैं, जिनमें पैनिक बटन या SOS फीचर है. मुसीबत के समय बस एक बटन दबाते ही आपकी लोकेशन अपने परिवार वालों और पुलिस को तुरंत भेज दी जाती है.

इन फोनों में क्या खास है?

Samsung Galaxy A Series (A15, A25, A35)

सैमसंग फोन में Side Key SOS फीचर है. पावर बटन को कुछ सेकंड दबाकर रखने पर फोन अपने आप 3-4 कॉन्टैक्ट्स पर SMS, लोकेशन और वीडियो भेज देता है. साथ में तेज आवाज वाला अलार्म भी बजता है.

iPhone (Emergency SOS)

आईफोन में साइड बटन + वॉल्यूम बटन दबाकर रखने से Emergency SOS एक्टिवेट हो जाता है. ये लोकेशन, मेडिकल जानकारी और SOS मैसेज अपने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को भेज देता है.

Motorola Edge / G Series

कई मोटोरोला फोन में डेडिकेटेड पैनिक बटन या Gesture SOS फीचर है. सिर्फ पावर बटन को तीन बार दबाने से अलार्म बजता है और लोकेशन शेयर हो जाती है.

Nokia और Lava के कुछ मॉडल

इनमें भी SOS बटन दिया गया है, जो खासकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

Poco / Redmi के कुछ मॉडल

MIUI में Emergency SOS फीचर उपलब्ध है, जिसमें शॉर्टकट से लोकेशन शेयरिंग की जा सकती है.

ये फीचर्स कूसे काम करते हैं?

  • पैनिक बटन दबाते ही फोन तेज आवाज में अलार्म बजाता है.
  • आपके पहले से सेव किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स (परिवार वाले) को SMS और लोकेशन भेज देता है.
  • कई फोन में ऑटोमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग या ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शुरू हो जाती है.
  • पुलिस हेल्पलाइन (112) पर भी अलर्ट जा सकता है.

खरीदते समय ध्यान रखें

  1. SOS / पैनिक बटन वाला फोन ही चुनें.
  2. बड़ी बैटरी (5000mAh या ज्यादा) वाला फोन लें ताकि फोन हमेशा ऑन रहे.
  3. आसान यूजर इंटरफेस वाला फोन चुनें.
  4. बजट 15-25 हजार तक के अच्छे ऑप्शन उपलब्ध हैं.

महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा अब सिर्फ कानून पर नहीं, टेक्नोलॉजी पर भी निर्भर करती है. पैनिक बटन और SOS फीचर वाले फोन मुसीबत के समय तुरंत मदद मंगवा सकते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img