Last Updated:
जापान घूमना कई भारतीयों का सपना होता है. चेरी ब्लॉसम, माउंट फूजी, बुलेट ट्रेन और जापानी कल्चर की वजह से यह देश लोगों की ट्रैवल लिस्ट में तेजी से शामिल हो रहा है. लेकिन अब जापान जाने वालों को अपने बजट में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है, क्योंकि वीजा फीस को लेकर नया अपडेट सामने आया है.
जापान घूमना हुआ महंगा.
जापान आज के समय में भारतीय यात्रियों के बीच काफी पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन बन चुका है. यहां की खूबसूरत लोकेशन, हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन, ट्रेडिशनल कल्चर और मॉडर्न लाइफस्टाइल लोगों को आकर्षित करती है. खासकर चेरी ब्लॉसम देखने और जापान की अनोखी संस्कृति को करीब से महसूस करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग वहां जाने का प्लान बनाते हैं.
लेकिन अब जापान जाने की तैयारी कर रहे लोगों को अपने ट्रैवल बजट में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है. जापान ने विदेशी नागरिकों के लिए वीजा फीस बढ़ाने का फैसला किया है. यह बदलाव करीब 48 साल बाद किया जा रहा है.
सिंगल एंट्री वीजा होगा महंगा
नए बदलाव के बाद जापान का सिंगल एंट्री वीजा पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीस को 3,000 जापानी येन से बढ़ाकर 15,000 येन तक किया जा सकता है. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 8 से 9 हजार रुपये के आसपास बैठ सकती है. वहीं, जो यात्री मल्टीपल एंट्री वीजा लेते हैं, उन्हें भी ज्यादा फीस देनी होगी. इसकी फीस 6,000 येन से बढ़ाकर लगभग 30,000 येन तक किए जाने की योजना है.
कब से लागू होगा नया नियम?
जापान में बढ़ी हुई वीजा फीस का नियम 1 जुलाई से लागू होने की बात कही गई है. इसके बाद वीजा के लिए आवेदन करने वाले विदेशी यात्रियों को नई फीस के हिसाब से भुगतान करना होगा.
48 साल बाद क्यों बदली गई फीस?
जापान ने कई दशकों बाद वीजा शुल्क में बदलाव किया है. सरकार के अनुसार, महंगाई, करेंसी में बदलाव और बढ़ते प्रशासनिक खर्च को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. बढ़ती विदेशी आबादी और यात्रियों की संख्या को संभालने के लिए भी अतिरिक्त फंड की जरूरत बताई गई है.
क्या भारतीयों के लिए जापान ट्रिप बहुत महंगी हो जाएगी?
वीजा फीस बढ़ने से जापान जाने वाले यात्रियों का खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन पूरी यात्रा के बजट में वीजा फीस एक छोटा हिस्सा होती है. फ्लाइट टिकट, होटल, खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट जैसे खर्च आमतौर पर ज्यादा असर डालते हैं. फिर भी कम बजट में विदेश यात्रा करने वालों के लिए यह बदलाव ध्यान देने वाली बात है. अगर कोई व्यक्ति पहले से जापान जाने का प्लान बना रहा है तो उसे वीजा फीस और बाकी खर्चों को ध्यान में रखकर बजट तैयार करना चाहिए.
जापान अब भी क्यों है भारतीयों की पसंद?
जापान सिर्फ घूमने की जगह नहीं बल्कि एक अलग अनुभव देता है. टोक्यो की चमकदार सड़कों से लेकर क्योटो की पुरानी गलियों तक, यहां हर तरह के यात्रियों के लिए कुछ खास है. जापानी खाना, टेक्नोलॉजी, साफ-सफाई और प्राकृतिक खूबसूरती इसे बाकी देशों से अलग बनाती है.
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें




